वेब सीरीज

Delhi Crime Season 3: Shefali Shah की टीम में होगी हुमा कुरैशी की भर्ती, एक बार फिर दिखेगा सीरीज का जलवा

Delhi Crime Season 3: शैफाली शाह की सीरीज दिल्ली क्राइम के दोनों सीजन को काफी पसंद किया गया है। इस सीरीज के तीसरे सीजन को लेकर भी लगातार खबरें सामने आ रही हैं। अब एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की भी सीजन में एंट्री हो गई है।

Image

Huma Qureshi in Delhi Crime Season 3

Huma Qureshi in Delhi Crime Season 3: नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज दिल्ली क्राइम (Delhi Crime Season 3) को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। सीरीज के अभी तक टोटल 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं। यह शो, जो अपनी धारदार कहानी कहने और गंभीर अपराधों को दिखाने के लिए जाना जाता है। अब इस सीरीज के तीसरे सीजन के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। शैफाली शाह ने दोनों ही सीजन में महत्वपूर्ण भुमिका निभाई हैं। अब खबर सामने आ रही हैं कि एक्ट्रेस हुमा कुरेशी अब सीजन 3 के लिए शैफाली की टीम से जुड़ने वाली हैं। एक्ट्रेस की एंट्री से दिल्ली क्राइम का तीसरी सीजन और भी धमाकेदार साबित होने वाला है। यह भी पढ़ें- Devara Song Daavudi: Janhvi Kapoor के डांस पर फिदा हुए रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, बोले- 'अप्सरा हो तुम या कोई

क्या दिल्ली क्राइम सीजन 3 में नजर आएंगी हुमा कुरेशी?

पीपिंग मून की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली क्राइम सीजन 3 में हुना कुरेशी की एंट्री को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है और मेकर्स चाहते हैं कि अभी एक्ट्रेस के रोल को लेकर जानकारी लीक ना की जाएं। एक बार फिर से शेफाली शाह सीजन 3 में भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी के रोल में दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया है। शैफाली के साथ ही रसिका दुग्गल, राजेश तैलंग और आदिल हुसैन भी सीरीज के तीसरे सीजन में नजर आने वाले हैं।

पिछले सीज़न के निर्देशक तनुज चोपड़ा ही तीसरे सीजन को भी डायरेक्ट करने वाले हैं। वहीं सुधांशु सरिया ही सीजन के तीसरे पार्ट को लिखने वाले हैं। दिल्ली क्राइम सीजन 3 में एक बार फिर शहर में होने वाली अपराधों की सीरीज पर एक नजर डाली जाएगी। जहां शैफाली शाह की टीम उन्हें रोकने के मकसद में काम करेगी।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article