Real Serial Killer Series: कोई पीता था खोपड़ियों का सूप तो किसी को मिला 'कसाई' का टैग, OTT पर मौजूद है दिल दहलाने वाली स्टोरी

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 18, 2025, 03:26 PM IST

Real Serial Killer Web Series on OTT: वेब सीरीज देखना पसंद है तो आपको इन शोज को एक बार जरूर देख लेना चाहिए। इस लिस्ट में इंडियन प्रीडेटर: द बूचर ऑफ दिल्ली (Indian Predator: The Butcher of Delhi), इंडियन प्रीडेटर: द डायरी ऑफ अ सीरियल किलर (Indian Predator: The Diary of a Serial Killer), दहाड़ (Dahaad), ऑटो शंकर (Auto Shankar) जैसी सीरीज का नाम शामिल है।

Real Serial Killer Web Series on OTT: बॉलीवुड में क्राइम थ्रिलर्स का क्रेज तो हमेशा ही हाई रहता है लेकिन जब रियल सीरियल किलर्स की डरावनी कहानियां ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आती हैं, तो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। आज इस खास खबर में हम आपको उन वेब सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जिसमें रियल सीरियल किलर्स की स्टोरी दिखाई गईं। इन सीरीज ने रिलीज होते ही लोगों के होश उड़ा दिए थे। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में किन-किन वेब सीरीज का नाम शामिल है और आप इन्हें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

Real Serial Killer Web Series on OTT

Image Source: IMDb

1. इंडियन प्रीडेटर: द बूचर ऑफ दिल्ली (Indian Predator: The Butcher of Delhi)

कहां देखें- नेटफ्लिक्स (Netflix)

कहानी- दिल्ली के तिहाड़ जेल के बाहर 2006-2007 में सिर कटी लाशें और पुलिस को ताने मारते नोट्स मिले थे। ये चंद्रकांत झा (Chandrakant Jha) नाम के सीरियल किलर का काम था, जिसने सिस्टम से बदला लेने के लिए तीन हत्याएं कीं। इस घटना ने सबको हिला दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक चंद्रकांत झा ने 18 लोगों के खून का किया था।

End of Feed