बॉलीवुड और ओटीटी की चकाचौंध वाली दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो एक रोल से छा जाते हैं। त्रिधा चौधरी ओटीटी और फिल्मी दुनिया का ऐसा ही नाम है। त्रिधा चौधरी वेब सीरीज 'आश्रम' की वो बबीता, जिसकी एक नजर ने बाबा निराला (बॉबी देओल) का ईमान डगमगा दिया। एमएक्स प्लेयर की इस क्राइम थ्रिलर सीरीज ने 2020 में धमाल मचाया और त्रिधा चौधरी का किरदार हर तरफ चर्चा में आ गया। लेकिन सीरीज के तीसरे सीजन के बाद बबीता गायब सी हो गईं। न वो किसी फिल्म में नजर आईं और ओटीटी पर तो वो दूर-दूर तक दिखाई नहीं दी। तो आइए, त्रिधा चौधरी करियर पर फोकस करते हुए देखें, कैसे उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, क्या-क्या हाईज और लोज रहे।

Image Source: Tridha choudhury Instagram
त्रिधा चौधरी का जन्म 22 नवंबर 1993 को कोलकाता, वेस्ट बंगाल में एक क्रिएटिव बंगाली फैमिली में हुआ। बचपन से ही आर्ट, क्लासिकल डांस और परफॉर्मेंस आर्ट्स में रुचि थी। एम.पी. बिरला फाउंडेशन हायर सेकेंडरी स्कूल से स्कूलिंग पूरी की, जहां वो एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज में चमकीं। लेकिन एक्टिंग का सपना देखते हुए भी उन्होंने साइंस को नजरअंदाज नहीं किया। स्कॉटिश चर्च कॉलेज, कोलकाता से माइक्रोबायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया। फैमिली का सपोर्ट था, लेकिन करियर का रोडमैप क्लियर नहीं। 2011 में सब बदल गया। 'क्लीन एंड क्लियर टाइम्स ऑफ इंडिया फ्रेश फेस' कॉन्टेस्ट जीता। यही से उनका करियर एकदम बदल गया। इस जीत ने उन्हें मॉडलिंग और एक्टिंग के दरवाजे खोल दिए।

Image Source: Tridha choudhury Instagram
त्रिधा चौधरी की एक्टिंग में एंट्री 2013 में बंगाली सिनेमा से हुई। श्रीजित मुखर्जी की डायरेक्टेड 'मिशावर रोहस्यो' में रिणी का रोल निभाया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और त्रिधा को क्रिटिक्स की तारीफ मिली। इसके बाद बंगाली इंडस्ट्री में लगातार काम मिलने लगा। उन्होंने 'जोड़ी लव दिले ना प्राने' (2014), 'खाद' (2014), 'खावटो' (2016), 'शेष थेके शुरु' (2019) में काम किया। इसके बाद त्रिधा चौधरी ने बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में धमाल मचाने का फैसला किया। 2016 में टीवी डेब्यू स्टार प्लस के 'दहलीज' से हर्षद अरोड़ा के अपोजिट एक स्ट्रॉन्ग वुमन का रोल किया, इस किरदार ने एक्ट्रेस को एक नई पहचान दी।

Image Source: Tridha choudhury Instagram
2018-2020 त्रिधा चौधरी के करियर का गोल्डन पीरियड था। मनसुकु नच्चिंदी से उन्होंने साउथ की फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद वो 'सूर्या वीएस सूर्या' (2019) में नजर आईं। लेकिन धमाका तब हुआ जब एक्ट्रेस ने ओटीटी की दुनिया में कदम रख। साल 2020 में त्रिधा चौधरी अमेजन प्राइम की 'बंदिश बैंडिट्स' में नजर आईं। इस सीरीज ने त्रिधा चौधरी के करियर ग्राफ और ऊपर पहुंचा दिया, इसके बाद वेब सीरीज 'आश्रम' से वो सबके दिलों में बस गईं। सीरीज 'आश्रम' के तीनों सीजन में त्रिधा चौधरी ने अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना लिया। सीरीज से त्रिधा चौधरी और बॉबी देओल के बोल्ड सीन्स ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था।

Image Source: Tridha choudhury Instagram
लेकिन वेब सीरीज 'आश्रम' के बाद त्रिधा चौधरी के करियर में कोई उछाल नहीं आया। इसके बाद त्रिधा चौधरी ओटीटी की फिल्मों और सीरीज में नजर आईं, लेकिन वो चमक नहीं मिल पाई, जो 'आश्रम' ने दी थी। त्रिधा चौधरी अब फिल्मी दुनिया से बाहर होती नजर आ रही हैं। लेकिन इन दिनों त्रिधा चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। त्रिधा चौधरी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती हैं। लेकिन त्रिधा चौधरी के फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
