Coolie OTT Release: बड़े पर्दे के बाद 'कुली' का इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा जलवा, फैंस के बीच दौड़ी खुशी की लहर

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 15, 2025, 05:16 PM IST

Coolie OTT Release: लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) के डायरेक्शन में बनी साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की धांसू एक्शन फिल्म कुली (Coolie) बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रही हैं।

Coolie OTT Release: सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की धांसू एक्शन फिल्म कुली (Coolie) ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। फिल्म कुली ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस जमकर कमाई की है। फिल्म की कमाई के आंकड़ों ने सभी को हैरान कर दिया है। फिल्म को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। लेकिन अगर आप इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर नहीं जा पा रहे हैं तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। फिल्म कुली की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म कुली किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है।

Coolie OTT Release

Image Source: IMDb

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'कुली'

एक्टर रजनीकांत की फिल्म कुली एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म कुली को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अभी हाल ही में फिल्म कुली को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म कुली बड़े पर्दे के बाद रजनीकांत की फिल्म कुली ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम होगी। 'कुली' थिएट्रिकल रन के करीब आठ हफ्ते बाद, यानी अक्टूबर 2025 के आसपास ओटीटी पर आएगी, क्योंकि साउथ की बड़ी फिल्में आमतौर पर इतने समय बाद स्ट्रीम होती हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस का दिल खुश हो गया है। अब देखना होगा बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी पर फिल्म क्या कमाल दिखाएगी।

End of Feed