Bigg Boss OTT 4 में नजर आ सकती हैं ये दो मशहूर हसीनाएं, एक का हुआ हाल ही में तलाक तो एक ने सरेआम कहे थे अपशब्द

Bigg Boss OTT 4: ओटीटी दुनिया का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 4' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने हाल ही में विवादों से घिरी हुई दो हसीनाओं को शो ऑफर किया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए नाम।

Bigg Boss OTT 4: छोटे परदे के बाद ओटीटी पर भी हमेशा धमाल मचाता शो 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) अपने सीजन के साथ वापसी करने वाला है। जल्द ही शो का सीजन 4 लॉन्च किया जाएगा जिसके लिए मेकर्स तैयारी में जुट गए हैं। पिछले तीनों के तीनों सीजन हिट होने के बाद ही मेकर्स ने अगले के लिए राजी हुई। जनता की डिमांड भी इससे काफी जुड़ी हुई है। इस बीच सोशल मीडिया पर खबर फैल रही है कि मेकर्स ने इंटरनेट की दुनिया की दो हसीनाओं को शो ऑफर किया है। आखिर कौन हैं वो हसीनाएं जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

bigg boss ott 4

बिग बॉस ओटीटी 4 (Bigg Boss OTT 4) के लिए धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) और अपूर्वा मुखीजा का नाम सामने आया है। कहा जा रहा है कि हाल ही में दोनों विवादों से घिरी थीं जिसके लिए मेकर्स ने उन्हे शो में लाना चाहता हैं। बता दें कुछ महीने पहले ही धनश्री वर्मा ने 5 साल की शादी तोड़कर भारतीय क्रिकेटर युजवेन्द्र चहल से तलाक लिया। रुमर्स हैं कि धनश्री ने 4.50 करोड़ की एलमनी एक्स पति से वसूली है। वहीं दूसरी तरफ अपूर्वा मुखर्जी ने (Apoorva Mukhija) इंडियाज गॉट लेटेंट में अपशब्द इस्तेमाल किए थे जिसके लिए उनपर कानूनी कारवाई हुई थी।

End of Feed