वेब सीरीज

OTT Release This Weekend: वीकेंड पर मिलेगा सस्पेंस और थ्रिलर का डबल डोज, ओटीटी पर दस्तक दे रही हैं ये फिल्में-सीरीज

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 4, 2025, 01:53 PM IST

OTT Release This Weekend: वीकेंड पर इस बार आप एकदम बोर नहीं होने वाले हैं क्योंकि ये फिल्में और सीरीज आपका मनोरंजन करने के लिए आ रही हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की फिल्मों-सीरीज का नाम शामिल है। तो चलिए बिना देर किए ये लिस्ट देखते है।

Image

OTT Release This Weekend

OTT Release This Weekend (4 April To 6 April): ओटीटी पर इस वीकेंड कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। जिनकी फैंस को काफी समय से इंतजार। इस लिस्ट में एक दो नहीं बल्कि 10 फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है। तो आइए देखते हैं ये लिस्ट।

1. चमक - द कॉन्क्लूजन (Chamak – The Conclusion)

जानकारी: यह एक म्यूजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें परमवीर चीमा अपने पिता की हत्या की जांच करते हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म: सोनी लिव (SonyLIV)

रिलीज डेट: 4 अप्रैल 2025

2. टेस्ट (Test)

जानकारी: यह तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें आर. माधवन, नयनतारा और सिद्धार्थ अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

रिलीज डेट: 4 अप्रैल 2025

3. क्रावेन द हंटर (Kraven the Hunter)

जानकारी: यह सुपरहीरो एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें आरोन टेलर-जॉनसन लीड रोल में हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)

रिलीज डेट: 4 अप्रैल 2025

4. द बॉन्ड्समैन (The Bondsman)

जानकारी: यह सुपरनैचुरल हॉरर ड्रामा सीरीज है, जिसमें केविन बेकन एक बाउंटी हंटर की नजर आएंगे।

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

रिलीज डेट: 4 अप्रैल 2025

5. अदृश्यम 2: द इनविजिबल हीरोज (Adrishyam 2: The Invisible Heroes)

जानकारी: यह एक जासूसी थ्रिलर सीरीज है, जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी और एजाज खान अहम रोल में हैं। ये सीरीज अंडरकवर एजेंट्स की कहानी है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म: सोनी लिव (SonyLIV)

रिलीज डेट: 4 अप्रैल 2025

6. लवयप्पा (Loveyapa)

जानकारी: यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें जुनैद खान और खुशी कपूर लीड रोल में हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)

रिलीज डेट: 4 अप्रैल 2025

7. पल्स (Pulse)

जानकारी: यह मेडिकल ड्रामा सीरीज है, जो मियामी के ट्रॉमा सेंटर की कहानी दिखाती है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म: डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar)

रिलीज डेट: 5 अप्रैल 2025

8. जुरोर #2 (Juror #2)

जानकारी: यह थ्रिलर फिल्म एक ज्यूरी सदस्य की लाइफ को दिखाती है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5 (Zee5)

रिलीज डेट: 5 अप्रैल 2025

9. ए रियल पेन (A Real Pain)

जानकारी: यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म दो चचेरे भाइयों के इर्द गिर्द घूमती है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

रिलीज डेट: 6 अप्रैल 2025

10. मचांते मलाखा (Machante Malakha)

जानकारी: यह मलयालम कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो आपके वीकेंड को मजेदार बना देगी।

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5 (Zee5)

रिलीज डेट: 6 अप्रैल 2025

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article