Emergency Room Series: हर देश के लिए उसका हेल्थकेयर डिपार्टमेंट बहुत अहम होता है। इंडिया में एक तरफ जहां डॉक्टर को भगवान कहकर बुलाया जाता है उन्हीं डॉक्टर्स के साथ अस्पताल में कैसा बर्ताव होता है। वह अपने करियर में कितनी परेशानी का सामना करते हैं। उनको और उनकी मेहनत को उतना सम्मान नहीं मिलता जिसके वह हकदार होते हैं। इन्ही हेल्थकेयर वर्कर्स के संघर्ष और वर्किंग लाइफ को इमोशनल और मनोरंजक अंदाज में प्रस्तुत करता एक शो यूट्यूब पर रिलीज हुआ है जिसका नाम है "एमर्जेंसी रूम"। वीकेंड पर देखने के लिए यह परफेक्ट है, शो शुरू करने से पहले पढ़ डालें इसका रिव्यू।
क्या है शो की कहानी :
इस शो की पूरी कहानी त्रिशा के चारों ओर घूमती है, त्रिशा(Alisha Parveen) एक नर्स है जो एक बड़े अस्पताल में काम करती है। एक रात जब त्रिशा अपनी ड्यूटी से फ्री होकर थोड़ा रीलैक्स कर रही होती है तभी उसके पास एक बहुत सीरीअस पेशेंट आता है जिसका बाइक से एक्सीडेंट हो गया है वह चोटिल मरीज की जान बचाने में लगी थी तभी रोगी के घबराए पिता त्रिशा पर चिल्ला देते हैं. फिर भी वह शांत रहती है क्योंकि उसे पता है कि डर गुस्से के रूप में बाहर आता है. यह सीन काफी ईमोशनल है और दर्शक इस सीन के जरिए हेल्थकेयर वर्कर्स की भावनाओं से खुद को जोड़ लेता है। इस बीच कहानी फ्लैश बैक में और वर्तमान में दोनों पीरियड्स मे चलती रहती है कि कैसे त्रिशा को नर्स बनने का शौक होता है और फिर वह कैसे कई चुनौतियों का सामना करते हुए य़ह कोर्स करती है.
कैसी है स्टार्स की एक्टिंग
शो के सभी ऐक्टर्स ने शानदार अभिनय किया है. खासकर मुख्य भूमिका मे अलिशा परवीन ने त्रिशा को जिया है. उनका अभिनय वास्तविक लगता है.
शो की कहानी कहने का ढंग और इसका लेखन काबिल ए तारीफ है। कहानी मे वास्तविकता और ज़ज्बात के बीच खूबसूरती से संतुलन बनाए रखा गया है।
शो देखने लायक है या नहीं
कहते है फिल्में समाज का आइना होती है। यह शो इस लाइन को बखूबी दर्शाता है कि हमारा समाज हेल्थकेयर वर्कर्स के लिए क्या सोच रखता है। यह शो आपको अपने अंदर झाँकने पर मजबूर करेगा और शायद इस शो को देखने के बाद आपके मन में हेल्थकेयर वर्कर्स के प्रति सम्मान बढ़ जाएगा। यह बातें काफी हैं जो इस शो को एक मस्ट वाच शो बनाते है।
शो का निर्देशन अखिल सचदेवा( Akhil Sachdeva) ने किया है। मयंक यादव, शांतनु सिंह, करणवीर सोफ़त, अजित मनेरिकर ने इसका निर्माण किया है। रस्क स्टुडिओज़ के बैनर तले शो बना है। शो को 3.5 स्टार रेटिंग दी गई है।
