Vishal Pandey Gives First Reaction After Eviction From Bigg Boss OTT 3: जियो सिनेमा का चर्चित सीरियल "बिग बॉस ओटीटी 3' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। शो के फिनाले में कुछ ही वक्त बाकी रह गया है, ऐसे में मेकर्स लगातार जल्द से जल्द कंटेस्टेंट्स को बेघर करने की कोशिश कर रहे हैं। जिससे उन्हें अपना फाइनलिस्ट मिल सके। बीती रात 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से शिवानी कुमारी और विशाल पांडे (Vishal Pandey) बाहर हुए, जिससे फैंस को भी झटका लगा। 'बिग बॉस ओटीटी 3' से निकलने के बाद विशाल लवकेश कटारिया और सना मकबूल संग फोटोज शेयर कीं।
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) का हिस्सा बने विशाल पांडे (Vishal Pandey) ने अपने एविक्शन के बाद पहली पोस्ट शेयर की, जिसमें वे अपने दोस्तों लवकेश कटारिया और सना मकबूल को याद करते नजर आए। उन्होंने लवकेश और सना संग तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "वो वहां अपने भाई और अपनी मकबूल की देखभाल के लिए नहीं होगा। लेकिन वो उनका साथ जरूर देगा। जिंदगी भर की यादें।" विशाल पांडे की तस्वीरों में शिवानी कुमारी भी नजर आईं। बता दें कि शो में चारों की दोस्ती को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
'बिग बॉस ओटीटी 3' से विशाल पांडे के एविक्शन से खुश नहीं हैं लोग
बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से विशाल पांडे (Vishal Pandey) के एविक्शन से लोग जरा भी खुश नहीं हैं। एक यूजर ने लिखा, "बिग बॉस ने इस बार अपना मजाक बनवा लिया। जो लायक नहीं हैं, उन्हें घर में रखा है।" बता दें कि एविक्शन के बाद भी लोग विशाल पांडे को विनर मान रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "तुमने सबका दिल जीता है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "तुम जीत कर आए हो, तुमने बहुत अच्छी गेम खेली।"
