वेब सीरीज

'भैया भाग्यशाली हैं', कृतिका पर विशाल पांडे के भद्दे कमेंट से आग-बबूला हुईं सौतन पायल मलिक, बोलीं- कहां गए वो लोग...

Payal Malik reacts Vishal Pandey bhagyashali bhaiya comment: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से बेदखल हो चुके अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक ने सोशल मीडिया पर विशाल पांडे के 'भाग्यशाली भैया' कमेंट पर प्रतिक्रिया दी है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Payal Malik reacts Vishal Pandey bhagyashali bhaiya comment:

Payal Malik reacts Vishal Pandey bhagyashali bhaiya comment: बिग बॉस ओटीटी 3 जैसे-जैसे फिनाले के करीब आ रहा है, घर में मौजूद सभी कन्टेस्टन्ट ग्रैंड फिनाले में जगह बनाने के लिए आपने बेस्ट देने में लगे हुए हैं। अब इस बीच घर में एक और टास्क हुआ जिसने सभी के असली चेहरे को सामने आ दिया। बता दें कि नवीनतम पोलिंग टास्क में, नॉमिनेट हुए कन्टेस्टन्ट को घरवालों को यह बताना था कि उन्हें घर के अंदर क्यों रहना चाहिए, जिसके बाद सभी ने एक-एक करके दूसरे कन्टेस्टन्ट को नीचा दिखाने में कोई संकोच नहीं किया। इसी दौरान लवकेश कटारिया ने विशाल पांडे द्वारा एक महीने पहले की गई टिप्पणी का खुलासा भी किया। जिसके बाद घर के बाहर आग बबूला हो गई पायल मलिक।

पायल मलिक ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि जब खुद का बचाव करने की बात आई तो लवकेश कटारिया ने आखिरकार अपना असली रंग दिखाया।

पायल मलिक ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि सब ने कल का एपिसोड देखा ही होगा। लवकेश को एक माहीने बाद याद आया कि विशाल गलत था जब उसने कृतिका पर कमेंट किया था ये बोलते हुए कि "भैया भाग्यशाली है"। जब खुद को डिफेंड करना पड़ा और विशाल से लड़ाई हुई, तब उसे ये बात याद आयी? इसके अलावा पहले जो सेलिब्रिटीज और लोग विशाल को सपोर्ट कर रहे थे, अब वो कहां हैं? अब कोई इस बारे में क्यों नहीं बोल रहा? देखो ये वीडियो और बताओ? "भाग्यशाली भैया" का असली मतलब क्या था?”

बीते दिन डबल एविकशन के बाद शिवानी कुमारी-विशाल पांडे का पत्ता भी घर से कट चुका है। अब जहां बिग बॉस ओटीटी 3 अपने फिनाले वीक के करीब है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन शो की ट्रॉफी अपने नाम करता है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article