Deepak Chaurasia on Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 तेज रफ्तार के साथ पांचवें हफ्ते मे पहुँच गया है। कंटेस्टेंट के बीच ट्रॉफी को लेकर तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। पिछले हफ्ते घर से एक नहीं दो नहीं बल्कि 3 कंटेस्टेंट एलिमनेट हुए जिसे देख सब शॉक थे। सना सुल्तान, अदनान शेख और दीपक चौरसिया घर से बेघर हुए। शो से बाहर आने के बाद दीपक ने अपने इविक्शन को लेकर बातचीत की और घर में कई सदस्यों को लेकर खुलासे किए।
बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में दीपक चौरसिया (Deepak Chaurasia) को घर में उनके सबसे अच्छे दोस्त रणवीर शौरी ने नॉमिनेट किया था। ऐसे में जब हमने उनसे पूछा गया की क्या आपके इविक्शन का कारण रणवीर हैं? जिसपर दीपक ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। किसी का ना किसी को तो घर से जाना ही है और रणवीर जी ने मुझे सब बताया की मेरी हेल्थ के कारण उनको मेरा नाम लेना पड़ा। मैं उनकी रीस्पेक्ट हमेशा करूंगा और रणवीर ईमोशन में बह जाने वाले आदमी हैं। मैंने इस शो को खूब इन्जॉय किया है।
शो में रणवीर और दीपक काफी अच्छे दोस्त बने गए थे, लेकिन पैर में प्लास्टर के कारण दीपक दर्शकों का कुछ खास मनोरजन नहीं कर पा रहे थे। घर में उनके और अरमान मलिक के बीच झगड़ों ने खूब सुर्खियां बटोरी क्यूंकी दीपक तीन शादियों के खिलाफ थे। दोनों ने एक दूसरे की औकात पर भी काफी हंगामा किया, हालांकि घर से पहले दोनों ने एक दूजे को गले लगाकर विदाई ली।
