वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: 'वड़ा पाव' गर्ल के बाद ये रैपर बना दूसरा कंफर्म कंटेस्टेंट, झलक देख फैंस ने तुरंत बताया नाम

Bigg Boss OTT 3 This Rapper Become Confirm Contestant Of Show: ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाने आ रहे शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का एक और कंटेस्टेंट कंफर्म हो चुका है। जियो सिनेमा पर उस कंटेस्टेंट की झलक भी सामने आई है, जिसे देख लोगों ने फटाक से उसका नाम बता दिया।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' में नजर आएंगे रैपर नेजी?

Bigg Boss OTT 3 This Rapper Become Confirm Contestant Of Show: अनिल कपूर का धमाकेदार शो 'बिग बॉस ओटीटी' अपने तीसरे सीजन के साथ जियो सिनेमा प्रीमियम पर धूम मचाने के लिए तैयार है। शो को शुरू होने में अब मात्र एक ही दिन रह गया है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के लिए यूं तो कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। लेकिन दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित इसकी पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बनीं। वहीं अब दूसरे कंटेस्टेंट की भी झलक सामने आ गई है, जिसे देख लोगों ने दिमाग दौड़ाना शुरू कर दिया।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के अगले कंटेस्टेंट की तस्वीरें साझा करते हुए मेकर्स ने इसके बारे में हिंट भी दी। जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की गई पोस्ट के कैप्शन में लिखा नजर आया, "इस कंटेस्टेंट की कुछ अलग ही वाइब है। इसके बारे में और हिंट पाने के लिए जियो सिनेमा प्रीमियम पर जाएं। बिग बॉस ओटीटी 3 21 जून से रात के 9 बजे जियो सिनेमा प्रीमियम पर स्ट्रीम होगा।"

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में रैपर नेजी की एंट्री को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट भी अलग स्तर पर दिखी। एक यूजर ने लिखा, "चलो भाई एंटरटेनमेंट तो अभी भर-भरकर मिलेगा। नेजी दा बा इन द हाउस।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ये कमबैक तो पर्सनत था।" वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, "एमिवे और एमसी स्टेन के फैंस इन्हें जरूर सपोर्ट करेंगे।"

कौन हैं रैपर नेजी?

बता दें कि रैपर नेजी का असली नाम नावेद शेख है और वह मुंबई के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने रैप सॉन्ग 'मेरे गली में' से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। खबरों की मानें तो रणवीर सिंह ने 'गली बॉय' में इन्हीं का किरदार अदा किया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article