Bigg Boss Ott 3: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 अनिल कपूर होस्ट करेंगे। मेकर्स ने शो के प्रीमीयर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ये शो 21 जून से जिओ सिनेमा पर ऑन एयर होगा। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर काफी बज बना हुआ है। मेकर्स ने अभी तक सिर्फ वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित के नाम को कंफर्म किया है। इस शो के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम खान का नाम भी सामने आया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम इस शो से वापसी करने वाली हैं। अब एक्ट्रेस ने खुद इस राज से पर्दा हटा दिया है।
सोनम ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगी। एक्ट्रेस ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, कई रूमर्स आ रहे हैं। लेकिन अभी मैं सिर्फ अपनी बॉस हूं।
बिग बॉस ओटीटी3 में नजर नहीं आएंगी सोनम
आपको बता दें कि सोनम अपने जमाने की बेहतरीन एक्ट्रेस रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने यश चोपड़ा की फिल्म विजय में काम किया था। इस फिल्म में सोनम के साथ अनिल कपूर, ऋषि कपूर, मीनाक्षी शेशाद्री, हेमा मालिनी समेत कई स्टार्स ने मुख्य भूमिका निभाया था। शादी के बाद से सोनम खान ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। फैंस को उम्मीद थी कि एक्ट्रेस 30 साल बाद फिर अनिल कपूर के शो पर नजर आएंगी। सोनम के अलावा कई टीवी स्टार्स के नाम पर चर्चा चल रही हैं। मेकर्स शो के कंटेस्टेंट्स के नाम के खुलासे का इंतजार कर रहे हैं। फैंस के लिए बिग बॉस ओटीटी 3 मजेदार होने वाला है। इस बार शो को सलमान की जगह अनिल होस्ट करेंगे।
