वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: फिनाले से 5 दिन पहले लीक हुआ विजेता का नाम, ये कंटेस्टेंट उठाएगा अनिल कपूर के शो की ट्रॉफी

Bigg Boss OTT 3 This Contestant To Be Winner Of The Show: 'बिग बॉस ओटीटी 3' के फिनाले में चंद ही दिन बाकी रह गए हैं। लेकिन फिनाले से पहले ही 'बिग बॉस ओटीटी 3' के विजेता के नाम की अटकलें लगने लगी हैं, जिसे सुनकर फैंस भी हैरान हैं।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' के विजेता का नाम हुआ लीक

Bigg Boss OTT 3 This Contestant To Be Winner Of The Show: जियो सिनेमा के चर्चित सीरियल 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के फिनाले में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, ऐसे में सभी कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी गेम को दुरुस्त करने में लगे हैं। वे खुद तो आगे बढ़ना चाहते ही हैं, साथ ही दूसरों को पछाड़ने में भी कोई कमी नहीं छोड़ रहे। फिनाले से पहले 'बिग बॉस ओटीटी 3' से विशाल पांडे और शिवानी कुमारी का पत्ता कट गया। वहीं अब 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के विजेता के नाम की अटकलें भी लगने लगी हैं।

दरअसल, 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) को लेकर द खबरी ने प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर ट्वीट साझा किया है, जिसमें वह विजेता के नाम की अटकलें लगाते नजर आए। द खबरी ने अपनी पोस्ट में बताया कि विजेता लवकेश कटारिया, नेजी और सना मकबूल में से कोई एक हो सकता है। पोस्ट में द खबरी ने लिखा, "अगर दर्शकों के वोट के आधार पर एलिमिनेशन हुए तो नेजी बनाम लवकेश कटारिया होगा और नेजी ट्रॉफी के लिए सबसे आगे रहेंगे। हालांकि मेरे मुताबिक दोनों ही 'बिग बॉस ओटीटी 3' की ट्रॉफी के लायक नहीं हैं। लेकिन अगर बिग बॉस कुछ ट्विस्ट लाते हैं तो सना मकबूल परफॉर्मेंस और पर्सनालिटी के आधार पर विजेता हो सकते हैं।"

बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) की इस पोस्ट में द खबरी ने विजेता का अनुमान लगाने की कोशिश की है। टाइम्स नाउ नवभारत की ओर से विजेता के नाम की कोई पुष्टि नहीं की जा रही है। वहीं कंटेस्टेंट्स के गेम की बात करें तो सना मकबूल को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना भी है कि वह ट्रॉफी उठाने के लायक हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article