वेब सीरीज

BB OTT 3 न जीतकर भी Shivani Kumari के हाथ लगी ये मोटी रकम, घर पहुंचते ही पैसों से भर देंगी तिजोरी

Shivani Kumari will be taking home THIS huge amount: रिपोर्ट्स के मुताबिक डबल एलिमिनेशन के बाद शिवानी कुमारी और विशाल पांडे घर से बाहर हो गए हैं। अब इस बीच आइए जानते हैं कि घर से निकलने के बाद भी शिवानी कुमारी कितने रुपए अपने घर लेकर जाएंगी।

Image

Shivani Kumari will be taking home THIS huge amount

Shivani Kumari will be taking home THIS huge amount: बिग बॉस ओटीटी 3 अपने फिनाले वीक के नजदीक आता जा रहा है। ऐसे में घर में मौजूद सभी कन्टेस्टन्ट ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए एड़ी-चोटी का जोड़ लगा रहे हैं। मेकर्स भी शो में रोमांच पैदा कर रहे है। बता दें कि यह शो 21 जून से शुरू हुआ था और अब रिपोर्ट्स के मुताबिक,इसका ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को होगा। इस सीजन में एलिमिनेशन के बाद विशाल पांडे, पोलोमी दास, शिवानी कुमारी, सना सुल्तान खान, वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित, दीपक चौरसिया, पायल मलिक, मुनीषा खटवानी, नीरज गोयत और अदनान शेख का पत्ता कट चुका है। अब इस बीच आइए जानते हैं कि घर से निकलने के बाद भी शिवानी कुमारी कितने रुपए अपने घर लेकर जाएंगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डबल एलिमिनेशन के बाद शिवानी कुमारी और विशाल पांडे घर से बाहर हो गए हैं। शिवानी घर में सबसे चर्चित प्रतियोगियों में से एक रही हैं। उसने खेल अच्छा खेला लेकिन उसके बावजूद उनका पत्ता कट चुका है। अब इस बीच बता दें कि शिवानी बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए अच्छी रकम चार्ज कर रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह करीब 50 हजार रुपये चार्ज कर रही थीं और इसलिए, जब वह अपने घर जाएंगी, तो उन्हें करीब 18.5 लाख रुपये मिलेंगे।

अब घर में रणवीर शोरे, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, लव कटारिया, साईं केतन राव, सना मकबूल, नैजी बचे हुए हैं। देखना है कि इन में से इस सीजन की ट्रॉफी कौन अपने नाम करके जाएगा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article