Bigg Boss Ott 3: अनिल कपूर के शो का हिस्सा होंगी सोनम खान! एक्ट्रेस ने सच्चाई पर से उठाया पर्दा

Bigg Boss Ott 3: अनिल कपूर इस बार मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 होस्ट करने वाले हैं। फैंस शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शो से 30 साल बाद एक्ट्रेस सोनम खान वापसी करने वाली है। अब एक्ट्रेस ने इस खबर पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Bigg Boss Ott 3: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 अनिल कपूर होस्ट करेंगे। मेकर्स ने शो के प्रीमीयर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ये शो 21 जून से जिओ सिनेमा पर ऑन एयर होगा। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर काफी बज बना हुआ है। मेकर्स ने अभी तक सिर्फ वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित के नाम को कंफर्म किया है। इस शो के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम खान का नाम भी सामने आया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम इस शो से वापसी करने वाली हैं। अब एक्ट्रेस ने खुद इस राज से पर्दा हटा दिया है।

End of Feed