वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: बाहर आते ही Shivani Kumari ने खोली अरमान की पोल, विशाल पांडे को निकालने पर लगाई मेकर्स को लताड़

Bigg Boss OTT 3 Shivani Kumari First Video Goes Viral After Eviction: 'बिग बॉस ओटीटी 3' से पत्ता कटने के बाद शिवानी कुमारी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने विशाल पांडे के एविक्शन पर रिएक्शन दिया। साथ ही मेकर्स पर जमकर तंज भी कसा। शिवानी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' से बाहर आते ही शिवानी कुमारी ने खोली अरमान की पोल

Bigg Boss OTT 3 Shivani Kumari First Video Goes Viral After Eviction: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में कंटेस्टेंट्स अपनी गेम को हिट करने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। यहां तक कि फिनाले की तारीख भी तय की जा चुकी है, जो कि चंद दिनों बाद ही होने वाला है। लेकिन 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के फिनाले से पहले मेकर्स ने शिवानी कुमारी और विशाल पांडे को बाहर का रास्ता दिखा दिया। विशाल पांडे ने बाहर निकलने के बाद अपने दोस्तों सना मकबूल, लवकेश कटारिया और शिवानी कुमारी संग तस्वीरें साझा की थीं। वहीं अब शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) ने भी वीडियो शेयर कर अपना पहला रिएक्शन दिया है। उन्होंने विशाल पांडे के एविक्शन पर भी रिएक्शन दिया है।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से बाहर होने के बाद शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) ने वीडियो साझा किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शिवानी कुमारी ने वीडियो में कहा, "दोस्तों अभी-अभी मुझे पता चला है कि विशाल पांडे भी बाहर निकल गए हैं। हमारे आने के बाद आधा घंटा बाद उन्हें भी निकाल दिया गया। इतना गंदा गेम खेल रहे हैं, सबको निकाल दे रहे हैं। लव कटारिया और सना मकबूल, यही दोनों मेरी टीम के बचे हैं वहां। इतनी साजिश रची जाती है, जितना भी अच्छा कर लो, सबक में दरार डालने की कोशिश की जाती है।"

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) की शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) ने वीडियो में अरमान मलिक पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, "अरमान भैया तो सबका इतना ब्रेनवॉश कर रहे हैं। अपने आपको बहुत अच्छा समझ रहे हैं कि मैं बहुत अच्छा कर रहा हूं। लेकिन सब बेकार है। जो सच में ट्रॉफी का हकदार है, उन्हें कोई ट्रॉफी नहीं दी जाती है। इतनी मेहनत कर रहे थे, हम इतना अच्छा कर रहे थे। मुझे लेकर कहा जाता है कि मैं सबसे बदतमीजी से बात करती हूं। तो आप लोग बताओ कि मैं बदतमीजी से बात करती हूं। जिस आवाज की वजह से मैं गई, उसी पर कहा जा रहा था कि कानों में चुभती है।"

शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) ने सबकी पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने वीडियो में कहा कि हमारे बीच दरार डालने के लिए इतनी साजिशें की गईं, ऐसे-ऐसे टास्क बनाए गए कि दरार पड़ जाएं। अंदर और बाहर की स्थिति बिल्कुल अलग हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article