Bigg Boss OTT 3 Shivani Kumari Gets Her Money Of Show After Long Time: अपनी व्लॉगिंग से मशहूर हुईं शिवानी कुमारी ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' में भी सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। शिवानी कुमारी की बोली को लेकर लोगों ने भले ही उन्हें ट्रोल किया था। लेकिन इसके बाद भी वह गेम में डटी रहीं और उन्होंने 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में बाकी कंटेस्टेंट्स को भी कड़ी टक्कर दी। हालांकि शो के खत्म होने के बाद लंबे वक्त तक शिवानी कुमारी को बकाया राशि नहीं मिली थी, जिसकी शिकायत खुद शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर की थी। लेकिन अब शिवानी कुमारी को 'बिग बॉस ओटीटी 3' के वो बाकी पैसे भी मिल चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 की Shivani Kumari ने नहीं खरीदी कोई कार, दूसरों की गाड़ी के आगे पोज देकर बटोर रही हैं वाहवाही
शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी मेहनत की कमाई को दुनिया को दिखाती नजर आईं। शिवानी कुमारी वीडियो में ढेर सारी नोटों की गड्डी लिये बैठी थीं और इस दौरान शिवानी कुमारी के चेहरे पर खुशी भी अलग ही स्तर की नजर आई। शिवानी कुमारी ने 'गुज्जर का खर्चा...' सॉन्ग पर अपना वीडियो शेयर किया और ढेर सारी नोटों की गड्डी फैंस को दिखाई। शिवानी कुमारी ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "बिग बॉस के पैसे आ गए।"
बता दें कि शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) अब भले ही बहुत बड़ी यू-ट्यूबर बन चुकी हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें यू-ट्यूब पर वीडियोज डालने के लिए गांव वालों की बातें सुननी पड़ी थीं। यहां तक कि उनकी खुद की मम्मी ने भी उन्हें नहीं बख्शा था। हालांकि अब शिवानी कुमारी के यू-ट्यूब पर मिलियन्स में सब्सक्राइबर्स हैं।
