Be Happy Poster Release: अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस हर साल सितंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है। इस बार अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस 22 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा। वही अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस के ठीक एक पहले प्राइम वीडियो ने फिल्म बी हैप्पी का फर्स्ट लुक पोस्ट रिलीज किया है। इस पोस्टर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। अब ये पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस पोस्टर में अभिषेक बच्चन एक क्यूट सी बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं। वो क्यूट सी बच्ची और कोई नहीं इनायत वर्मा हैं। ये सीरीज डांस ड्रामा और सिंगल पैरेंट यानी सिर्फ पिता और उसकी समझदार बेटी की अनोखी कहानी है जो किसी के दिल को छू लेगी। इस सीरीज को रेमो डिसूजा द्वारा निर्मित किया जा रहा है। बी हैप्पी में अभिषेक बच्चन, नोरा फतेही, नास्सर, इनायत वर्मा जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। वही बी हैप्पी में जॉनी लीवर और हरलीन सेठी सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। बी हैप्पी भारत और 240 से अधिक देशों में रिलीज होगी। इस पोस्टर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और बेस्रबी से इस सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अभिषेक बच्चन सुंदर और अलग प्रस्तुत करता है, मुझे उनकी फिल्म लूडो और दसवीं बहुत पसंद आई थी। दूसरे ने लिखा-फिल्म का इंतजार है।
इस फिल्म में भी आएंगे नजर
बी हैप्पी एक सिंगल पिता और उसकी समझदार और मजाकिया और सपने देखने वाली बेटी की कहानी है। जो देश के सबसे बड़े डांस रियलिटी शो में परफॉर्म करने का सपना देखती है। इसमें दिखाया जाएगा कि पिता अपनी बेटी की इच्छा पूरी करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। अभिषेक बच्चन बी हैप्पी के अलावा हाउसफुल 5 में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म 06 जून 2025 को सिनेमाघरों पर रिलीज हो जाएगी। ये फिल्म हाउसफुल का पांचवा पार्ट है। सभी पार्टों को फैंस का बहुत प्यार मिला।
