Bigg Boss OTT 3 Shivani Kumari New Car Truth: बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ चुकी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शिवानी कुमारी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। कल सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुई जिसमें शिवानी कुमारी एक नई चमचमाती गाड़ी के आगे पोज मार रही है। इन्हे देख फैंस को यह लगा की शिवानी ने अपना सपना पूरा करते हुए गाड़ी खरीद ली है लेकिन यह सबकुछ एक झूठ था। यह शिवानी की गाड़ी नहीं किसी और शख्स की है जिसमें हमसे टाइम्स नाउ से हुई बातचीत में बताया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर यह पूरा सच है क्या।
टाइम्स नाउ से इक्स्क्लूसिव बातचीत के दौरान बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) कंटेस्टेंट शिवानी कुमार (Shivani Kumari) के मैनेजर अभिषेक ने तस्वीरों के सच से पर्दा उठाया। अभिषेक ने बताया कि शिवानी कुमारी और उनकी मां मेरे पैसों की खरीदी गई कार के साथ पोज दे रही हैं। उन्होंने यह भी बताया की बिग बॉस के मेकर्स ने अब तक शिवानी कुमारी की फीस नहीं लौटाई है। यह खबर सुन सभी फैंस के चेहरे पर मायूसी छा गई और शिवानी से सवाल करने लगे कहीं यह बात सच है या नहीं। हालांकि कई लोगों ने देखा की गाड़ी लेने का जिक्र शिवानी ने कभी वलॉग में नहीं किया।
बात दें शिवानी कुमारी ने अपनी गाँव वाले लहजे से सभी का ध्यान अपनी और खींचा लेकिन फिनाले से पहले वह घर से बेघर हो गई। इस सीजन की ट्रॉफी सना मकबुल ने अपने नाम की और 25 लाख कैश समेत घर चली गईं। बाहर आते ही शिवानी कुमारी लवकेश और विशाल पांडे से मिली।
