Bigg Boss OTT 3: शिवानी कुमारी ने सुनाई अपनी दर्दनाक कहानी, बताया "लड़के के चक्कर में घरवालों ने मुझे फेंक दिया था..."

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के आज रात के एपिसोड में शिवानी कुमारी बचपन से लेकर अब तक लड़की होने के कारण हुए संघर्षों को याद कर भावुक हो जाती हैं। विशाल पांडे से बात करते हुए अपने बचपन के संघर्षों और कठिनाइयों को याद करते हुए रो पड़ती है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर का शो बिग बॉस ओटीटी 3 दर्शकों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। घर में मौजूद सभी कन्टेस्टन्ट अपने गेम से फैंस को इंप्रेस करने में लगे हुए हैं। बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि सना मकबूल को घर का कप्तान बना दिया गया है। अब आज रात के एपिसोड में देखने को मिलेगा की शिवानी कुमारी नेज़ी और विशाल पांडे से बात करते हुए अपने बचपन के संघर्षों और कठिनाइयों को याद करते हुए रो पड़ती है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Shivani Kumari

नैज़ी बातचीत के दौरान शिवानी कुमारी को भविष्य के लिए पैसे बचाने की सलाह देता है और पूछता है कि उन्हें यूट्यूबर बनने की प्रेरणा कैसे मिली। उनके सवालों का जवाब देते हुए, शिवानी ने बताया कि उन्हें बचपन में अभिनय करना पसंद था और वे अभिनेताओं की तरह अभिनय करने की कोशिश करती थीं। उन्हें याद आया कि वे इस बात को लेकर चिंतित रहती थीं कि वे अभिनय कैसे करेंगी क्योंकि उनके पास फ़ोन नहीं था और उन्हें पढ़ाई करने की अनुमति नहीं थी।

End of Feed