वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: सना मकबूल-नैज़ी के बीच उठने लगा है प्यार का धुआं, हाथों में हाथ डाले आए नजर

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट सना मकबूल और नैज़ी कम समय में ही घर में करीबी दोस्त बन गए हैं। अब बिग बॉस ओटीटी 3 के घर एक क्लिप सामने आ रही है जिसमें सना मकबूल और नैज़ी प्यार से एक दूसरे के हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Sana Makbul and Naezy

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में अभी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। अनिल कपूर का शो दर्शकों को इंप्रेस करने में लगा है। घर में आए दिन होने वाले ड्रामे ने फैंस को शो से जोड़ा हुआ है। इस समय बिग बॉस के घर में सना मकबूल और विशाल पांडे को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं कुछ कन्टेस्टन्ट अपने बोरिंग गेम को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। नैज़ी के गेम ने भी दर्शकों को काफी इंप्रेस किया है। अब बिग बॉस ओटीटी 3 के घर एक क्लिप सामने आ रही है जिसमें सना मकबूल और नैज़ी प्यार से एक दूसरे के हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट सना मकबूल और नैज़ी कम समय काफी समय से ही घर में करीबी दोस्त बन गए हैं। उन्होंने एक करीबी रिश्ता बना लिया है। हाल ही के एपिसोड में हमने देखा की सना मकबूल बीबी ओटीटी 3 की पहली कप्तान बनीं और प्रत्येक प्रतियोगी को काम सौंपने के बाद, अभिनेत्री को थोड़ा तनाव में देखा गया क्योंकि अपने दोस्त विशाल को बाथरूम की सफाई करने को कहा। इस बात से परेशान अभिनेत्री नेज़ी से अपनी परेशानी शेयर की। बातचीत के दौरान सना नेज़ी का हाथ थामे बैठी नज़र आईं। हालांकि नेज़ी ने उनकी तारीफ़ की। नेज़ी ने यह भी कहा कि उन्होंने लड़की के वॉशरूम की सफ़ाई करके बहुत बढ़िया काम किया।

पूरी बातचीत के दौरान, नेज़ी और सना दोनों ही हाथ पकड़कर बैठे हुए नज़र आए। इस क्लिप के सामने आते ही फैंस अटकलें लगाने लगे हैं कि घर में प्यार का धुआं उठने लगा है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्... और देखें

End of Article