BB OTT 3 Weekend Ka Vaar Update: अनिल कपूर के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 सुर्खियों में बना रहता है। कंटेस्टेंट के बीच चल रहे लड़ाई-झगड़े और कंट्रोवर्सी सभी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। सिर्फ इतना ही नहीं घर में कंटेस्टेंट को तीन हफ्ते हो गए हैं जिसके चलते अब तक 4 लोग शो से एलिमिनेट हो चुके हैं। इसी के साथ इस वीकेंड का वार पर भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े कलाकार नजर आ सकते हैं। ऐसे में यह एक्टर सभी कंटेस्टेंट को छोड़ शिवानी कुमारी पर बरसता हुआ दिखेगा। आखिर कौन है वो एक्टर और शिवानी कुमारी पर क्यूँ भड़के जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के इस वीकेंड का वार में भोजपुरी स्टार रवि किशन नजर आ सकते हैं। ऐसे में कहा जा रहा है की वह शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) संग घर में हुए लड़ाई को बतमीजी कह देंगे। शो के फैन पेज के मुताबिक रवि किशन (Ravi Kishan) शिवानी कुमारी से कहंगे कि गाँव वाले ऐसे नहीं होते हैं। गाँव वाले बहुत ही हंबल और जमीन से जुड़े रहते हैं, मैं भी गाव से हूँ लेकिन जो आप करती हैं वो बतमीजी है।
ऐसे में रवि किशन कंटेस्टेंट शिवानी को आईना दिखाएंगे जो दर्शकों को लगता है काफी महत्वपूर्ण है। बात दें इस बार घर से बेघर होने के चंद्रिका दीक्षित, शिवानी कुमारी, लवकेश कटारिया, अरमान मलिक और विशाल पांडे नॉमिनेटेड है। पिछले हफ्ते शो से कम वोटस के कारण मुनिशा खटवानी को बाहर का रास्ता दिखाया गया।
