वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 पर हुई बैन लगाने की मांग, अरमान-कृतिका की इस हरकत पर शिवसेना नेता ने उठाई आवाज

Shiv Sena Leader Demands Ban On Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर का चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। शो अरमान मलिक के कारण पहले ही निशाने पर था। वहीं अब शिवसेना नेता ने इस शो पर पाबंदी लगाने की मांग की है।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' पर हुई बैन लगाने की मांग

Shiv Sena Leader Demands Ban On Bigg Boss OTT 3: जियो सिनेमा का चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। बिग बॉस धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है और अभी तक कई कंटेस्टेंट्स का घर से सफाया भी हो चुका है। हालांकि दर्शक चाहते हैं कि दो बीवियों वाले अरमान मलिक को मेकर्स जल्द से जल्द बाहर का रास्ता दिखाएं। हैरत की बात तो यह है कि उनके कारण ही 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) पर मुसीबत भी आ पड़ी है। दरअसल, शिवसेना सचिव और इसकी प्रवक्ता डॉक्टर मनीषा कायंदे ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' पर पाबंदी लगाने की मांग की है। इतना ही नहीं, उन्होंने मामले को लेकर मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फंसालकर से जल्द से जल्द 'बिग बॉस ओटीटी 3' के खिलाफ एक्शन लेने के लिए भी कहा है।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) को लेकर शिवसेना नेता मनीषा कायंदे का कहना है कि शो में अश्लीलता बढ़ती जा रही है। उन्होंने एएनआई से बातचीत के दौरान अरमान मलिक (Armaan Malik) को आड़े हाथों लिया और कहा कि उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं। मनीषा कायंदे ने कहा, "बिग बॉस ओटीटी 3' एक रियलिटी शो है, जिसमें शूटिंग हर पल होती रहती है। ये अश्लीलता है जिसे बढ़ाया जा रहा है। इसमें यू-ट्यूब इंफ्लुएंसर हिस्सा ले रहे हैं। अब उन्होंने अश्लीलता और भद्देपन की सारी हदें पार कर दी हैं। जो दृश्य सामने आए थे, उन्हें लेकर हमने मुंबई पुलिस से एक्शन लेने की दरख्वास्त की है। उन्हें मामले के लिए पत्र भी लिखा जा चुका है।"

मनीषा कायंदे (Manisha Kayande) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने मुंबई पुलिस से चैनल हेड को गिरफ्तार करने की मांग की और कहा, "रियलिटी शो के नाम पर भद्दापन कहां तक सही है। ये नौजवान लोगों के दिमाग पर क्या असर करेगा। हम सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तक जाएंगे और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए नए कानून बनाने की मांग करेंगे। हमने पुलिस से इन कलाकारों और शो के सीईओ को गिरफ्तार करने की भी मांग की है।"

बता दें कि कुछ दिनों पहले 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से जुड़ा अरमान मलिक (Armaan Malik) और कृतिका मलिक का इंटीमेट वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लेकर इंटरनेट पर बवाल मच गया था। अरमान मलिक और कृतिका मलिक के इस वीडियो के लिए दर्शकों ने मेकर्स पर व्यूज की खातिर अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article