Bigg Boss OTT 3 New Outsider: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में इन दिनों काफी कुछ मजेदार देखने को मिल रहा है जिससे दर्शकों को एंटेरटेन्मेंट का डबल डोज मिल रहा है। सिर्फ यही नहीं घर में टास्क और नॉमिनेशन को भी सभी घरवाले काफी ज्यादा मजेदार बना रहे हैं। ऐसे में शो ने कल 4 हफ्ते पूरे कर लिए हैं और तेजी से फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। इसी बीच घर से अपडेट सामने आई है की सना मकबुल घर की नई बाहरवाली बनी लेकिन कंटेस्टेंट की खुशी कुछ मिनट तक रही जानिए क्या हुआ टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT Season 3) में लवकेश कटारिया के बाद सना मकबुल (Sana Makbul) को नया बाहरवाला बनाया गया। ऐसे में कंटेस्टेंट अपनी खुशी नहीं छुपा सकी और विशाल पांडे के सामने राज खुल गया। यह देख कुछ देर बाद बिग बॉस ने सभी घरवालों को इकत्र किया और सना को राज खोलने पर खरी खोटी सुनाई। बाकायदा मेकर्स ने टीवी स्क्रीन पर विशाल और सना के बीच हुई बातचीत अन्य घरवालों को दिखाई। ऐसे में यह देख सना और विशाल काफी शर्मशार हुए।
सना और विशाल की इस हरकत से गुस्सा होकर बिग बॉस ने दोनों कंटेस्टेंट के साथ-साथ अन्य घरवालों को सजा सुनाई। सजा के तौर पर बिग बॉस ने घरवालों की खाना पकाने वाली गैस और पक्का हुआ भोजन भी छीन लिया। यह देख रणवीर शौरी भड़क उठे और सना-विशाल से भिड़े। पिछले हफ्ते घर से दीपक चौरसिया संग सना सुल्तान और अदनान शेख घर से बेघर हुए।
