Bigg Boss Ott 3: मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के ऑनएयर होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। शो को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स ने घर की पहली झलक दिखा दी। हर सीजन की तरह इस बार भी घर को नई थीम के साथ डिजाइन किया है। इस साल की थीम मैजिक है। फिल्म मेकर और आर्ट डिजाइनर ओमंग कुमार बिग बॉस के घर को हर सीजन में डिजाइन करते हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि बिग बॉस का घर बनाते समय हम छोटी से छोटी चीज का ध्यान रखता है। हर एक चीज को बहुत ध्यान से सेट किया जाता है।
उन्होंने बताया कि हम हर बार बिग बॉस का घर वाइब्रेंट और यूनिक चाहते हैं। एक डिजाइनर के तौर पर मैं हमेशा ट्रांसफॉर्मेशन के मैजिक में यकीन रखता हूं। पिछले सीजन की सस्टेबिलिटी की थीम को देखते हुए इस बार भी हमने वैसा ही कुछ बनाया है। कुमार और प्रोडक्शन डिजाइनर वनीता गौरड़ ने घर को बिल्कुल नया ट्विस्ट दिया है।
घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है
बिग बॉस का घर कंटेस्टेंट्स के स्वागत के लिए बिल्कुल तैयार है। इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 सलमान खान नहीं अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। अनिल कपूर का झकास स्टाइल लोगों को काफी पसंद आने वाला है। मेकर्स लगातार शो से जुड़े अपडेट शेयर कर रहे हैं। दिल्ली की वड़ा पाव फेम गर्ल चंद्रिका दीक्षित शो की पहली कंटेस्टेंट बन गई है। इसके अलावा शो में एल्विश यादव के दोस्त लव कटारिया, मेक्सटर्न, साई केतन राव समेत कई फेमस चेहरे नजर आने वाले हैं। आज रात 9 बजे से शो जिओ सिनेमा प्रीमियम पर टेलीकास्ट हो जाएगा।
