बॉलीवुड

Ishq-Vishq Rebound Twitter Review: रोहित सराफ-पश्मीना रोशन की 'इश्क विश्क रिबाउंड' नहीं चला पाई जादू, जानें कैसी है फिल्म

Ishq-Vishq Rebound Twitter Review: रोहित सराफ, पश्मीना रोशन, जिब्रान खान और नैना अग्रवाल की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अगर आप इश्क विश्क रिबाउंड देखने का प्लान बना रहे हैं तो जान लें कैसी है फिल्म।

Image

Ishq Vishq Rebound (credit Pic: Instagram)

Ishq-Vishq Rebound Twitter Review: रोहित सराफ, पश्मीना रोशन, जिब्रान खान और नैना ग्रेवाल की फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है। फिल्म के गाने और ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म के रिलीज का दर्शकों का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म की कहानी आजकल की मॉर्डन लव स्टोरी पर बेस्ड हैं। फिल्म में दोस्ती से लेकर प्यार तक की कहानी को दिखाया गया है। अगर आप भी इस रोमाटिंक मूवी को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लीजिए दर्शकों को कैसी लगी ये फिल्म।

फिल्म में रोहित, पश्मीना और जिब्रान बचपन के दोस्त हैं। पश्मीना और जिब्रान में प्यार हो जाता है। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो जाता है। ब्रेकअप के बाद रोहन और पश्मीना के बीच में नजदीकियां बढ़ जाती है। रोहन के लाइफ में पहले से ही नैना है। यहीं से चारों की लाइफ उलझ जाती है। फिल्म को लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर लगातार रिव्यू दे रहे हैं। फिल्म को दर्शकों का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में पश्मीना और रोहित की एक्टिंग को लोगों ने पसंद किया है। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री कमाल की है।

जानते हैं दर्शकों को कैसी लगी फिल्म

एक यूजर ने लिखा, ईश्क विश्क रिबाउंड मुझे मेरे टीएनएज के समय में ले गई। दूसरे यूजर ने लिखा, रोहित सराफ कमाल लग रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, कुछ भी नयापन नहीं है। फिल्म का निर्देशन निपुण अविनाश ने किया है। आपको बता दें कि इस फिल्म से पश्मीना रोशन और जिब्रान खान ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। रोहित को मिसमैच्ड में लोगों ने खूब पसंद किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 से 2 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। ऑफिशियल आकंड़े आने का हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article