वेब सीरीज

BB OTT 3: ट्रॉफी जीत बिग बॉस की क्वीन बनेंगी डिंपल वाली Sana Makbul, ये 5 बातें देती हैं सबूत

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul winner: टॉप 5 कन्टेस्टन्ट में इस समय सना मकबूल (Sana Makbul), अभिनेता रणवीर शोरे (Ranvir Shorey), टीवी अभिनेता साईं केतन राव (Sai Ketan Rao), नैजी (Naezy) और यूट्यूबर कृतिका मलिक (Kritika Malik) बचे हुए हैं। आइए फिनाले से पहले जानते हैं कि सना मकबूल क्यों इस सीजन की विजेता बनने लायक हैं।

Image

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul winner

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul winner: अनिल कपूर के शो बिग बॉस ओटीटी 3 में अब कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। कल यानि 2 अगस्त, शुक्रवार को होने वाले ग्रैन्ड फिनाले के बाद हम सभी को अपना इस सीजन का विजेता मिल जाएगा। फैंस अपने फेवरट कन्टेस्टन्ट के लिए जमकर वोट भी कर रहे हैं, अब देखना है कि कल कौन ट्रॉफी अपने नाम करके जाएगा। टॉप 5 कन्टेस्टन्ट में इस समय सना मकबूल (Sana Makbul), अभिनेता रणवीर शोरे (Ranvir Shorey), टीवी अभिनेता साईं केतन राव (Sai Ketan Rao), नैजी (Naezy) और यूट्यूबर कृतिका मलिक (Kritika Malik) बचे हुए हैं। आइए फिनाले से पहले जानते हैं कि सना मकबूल क्यों इस सीजन की विजेता बनने लायक हैं।

इन पांच कारणों से बिग बॉस ओटीटी 3 ट्रॉफी की हकदार हैं सना मकबूल

इस प्यार को क्या नाम दूँ अभिनेत्री सना मकबूल को उनके फैंस बेहद प्यार करते हैं। उनकी फैन फालोइंग भी कम नहीं है। बिग बॉस ओटीटी 3 में सना मकबूल के गेम को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। आइए जानते हैं कि क्यों सना मकबूल विजेता बन सकती हैं।

एक स्ट्रॉंग प्लेयर हैं

सना मकबूल बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में एक स्ट्रॉंग प्लेयर रही हैं। उन्होंने हमेशा अपने लिए सभी से खुलकर स्टैन्ड लिया है। वह खुदकी नजरों में किसी क्वीन से कम नहीं है और उनके इसी स्वभाव की वजह से फैंस उनको बहुत पसंद करते हैं।

फैन फालोइंग है

टीवी अभिनेत्री सना मकबूल के फैन फालोइंग में भी कोई कमी नहीं है। उन्होंने अपने आकर्षक व्यक्तित्व से सभी को आकर्षित किया हुआ है। दर्शकों उन्हें बेहद प्यार करते हैं और फॉलो भी करते हैं।

दोस्ती अच्छे से निभाती हैं

सना मकबूल ने बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में अपनी दोस्ती को अच्छे से निभाया है। विशाल पांडे-शिवानी के साथ घर में उनका अच्छा बॉन्ड था। जो दर्शकों को भी काफी पसंद था।

गलत के खिलाफ खड़ी रहीं

सना मकबूल बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में काभी भी डबल फेस नहीं रहीं। उन्होंने हमेशा गलत के खिलाफ बोल और सामने वाल का सही होने पर स्टैन्ड भी लिया है। वह अपने लिए गलत के खिलाफ हमेशा खड़ी रही हैं।

अपने सभी टास्क को ईमानदारी से पूरा किया है

सना मकबूल ने बिग बॉस ओटीटी 3 के दौरान कभी भी अपने टास्क में कामचोरी नहीं की हैं। उन्होंने अपने सभी टास्क को ईमानदारी के साथ पूरा किया है। इस वजह से वह विजेता बनने की हकदार हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article