Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर द्वारा होस्ट किया जा रहा शो बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ रही चंद्रिका दीक्षित घर में आने से पहले काफी सुर्खियों में रही। दिल्ली के फेमस वडा पाव गर्ल का नाम बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए सुन दर्शकों के मेकर्स को खूब ट्रोल किया। कई लोगों ने तो शो को छप्पर तक का टैग दिया क्यूंकी उसमें वडा पाव गर्ल और अरमान मलिक जैसी कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। इसी बीच घर में वडा पाव गर्ल ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर चौंका देने वाले राज खोले। उन्होंने बताया की कैसे उनके पिता ने माँ की मृत्यु के बाद 4 से 5 शादियाँ की।
बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के घर में चंद्रिका दीक्षित रणवीर शौरी के आगे बताती हैं कि माँ की मृत्यु के बाद पिता को शराब की लत लग गई थी जिसके चलते मुझे अलग-अलग रिश्तेदारों के घर छोड़ दिया गया। दूसरी तरफ पिता शादी पर शादी करते रहे और उन्होंने लगभग अब तक 4 से 5 शादियाँ की हैं। जब मुझे अपने पिता की सबसे ज्यादा जरूरत थी तब वह नहीं थे और मेरी नानी ने मुझे पाला पोसा। रिश्तेदार मुझे घर में बनी जो आखरी रोटी होती थी वह देते थे और इन सब के बारे में मेरी नानी को पता चल गया था।
यह सुन वहाँ बैठे रणवीर शौरी चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) को हौंसला देते हुए नजर आए। बात दें की चंद्रिका दीक्षित बिग बॉस में आने से पहले सोशल मीडिया सेंसशन थी। उनका वडा पाव खाने लोगों की भीड़ उमड़ती थी खुद शो में चंद्रिका ने खुलासा किया की वह एक दिन में 40 हजार कमाती हैं।
