Bigg Boss OTT 3 के आगाज के साथ ही कंटेस्टेंट के बीच छिड़ी जंग, बेड को लेकर भिड़े शिवानी कुमारी और रणवीर शौरी

Bigg Boss OTT 3 Ranvir Shorey And Shivani Kumari Fight Over Bed: 'बिग बॉस ओटीटी 3' का आगाज हो चुका है। हैरत की बात तो यह है कि शुरुआत हे साथ ही कंटेस्टेंट के बीच लड़ाइयां भी शुरू हो गई हैं। दरअसल, रणवीर शौरी और शिवानी कुमारी शो में बेड के लिए लड़ते दिखाई दिये।

Bigg Boss OTT 3 Ranvir Shorey And Shivani Kumari Fight Over Bed: ओटीटी की दुनिया का सबसे विवादित और मनोरंजक शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' की शुरुआत हो चुकी है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में अभी तक कई कंटेस्टेंट्स भी नजर आ चुके हैं, जिसमें से कुछ तो दर्शकों को खूब पसंद आए तो वहीं कुछ 'क्रिंज' लगे। हैरत की बात तो यह है कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के आगाज के साथ ही शो में लड़ाइयां भी शुरू हो चुकी हैं। दरअसल, अनिल कपूर के शो में रणवीर शौरी और शिवानी कुमारी बेड को लेकर बहस कर बैठे।

End of Feed