Bigg Boss OTT 3 Ranvir Shorey And Shivani Kumari Fight Over Bed: ओटीटी की दुनिया का सबसे विवादित और मनोरंजक शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' की शुरुआत हो चुकी है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में अभी तक कई कंटेस्टेंट्स भी नजर आ चुके हैं, जिसमें से कुछ तो दर्शकों को खूब पसंद आए तो वहीं कुछ 'क्रिंज' लगे। हैरत की बात तो यह है कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के आगाज के साथ ही शो में लड़ाइयां भी शुरू हो चुकी हैं। दरअसल, अनिल कपूर के शो में रणवीर शौरी और शिवानी कुमारी बेड को लेकर बहस कर बैठे।
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में नजर आया कि रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) ने बेडरूम में मौजूद सिंगल बेड पर अपना कोट रख दिया और कहा कि ये बेड उनका हो चुका है। लेकिन दूसरी ओर शिवानी कुमारी भी उस बेड को अपना बनाने पर तुल गईं। उन्होंने रणवीर शौरी से कहा कि वह उस बेड को लेना चाहती हैं। हालांकि रणवीर शौरी ने कहा कि अगर बिग बॉस कहेंगे तो वह बेड दे देंगे। इसपर शिवानी कुमारी ने जवाब दिया, "बिग बॉस की जुबान की एहमियत है, हमारी नहीं।" वहीं रणवीर शौरी ने भी जवाब में कहा, "ये बात आप जितनी जल्दी समझ जाएं, उतना अच्छा है।"
लेकिन 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) और शिवानी कुमारी की बहस यहीं नहीं रुकीं। शिवानी कुमारी बेड को लेकर एक्टर के पीछे पड़ गईं और बोलीं कि वो तो मैं ही लूंगी। इसपर रणवीर शौरी ने कहा, "अब मैं देखता हूं कि आप उस बेड को कैसे लेती हैं।" शिवानी कुमारी ने रौब जमाते हुए कहा, "कानपुर से हूं मैं।" उनकी बात सुन रणवीर शौरी का पारा चढ़ गया और बोले, "तो डरता हूं क्या।" शिवानी कुमारी ने कहा कि डरते तो हम भी नहीं हैं। हालांकि अब देखना ये होगा कि वो बेड किसके हिस्से में आता है।
