Bigg Boss OTT 3 Update: अनिल कपूर का शो बिग बॉस ओटीटी 3 समय के साथ-साथ काफी ज्यादा मजेदार होता जा रहा है। इस बार कंटेस्टेंट दर्शकों को एंटेरटेन्मेंट का डोज देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। घर में लड़ाई झगड़ों के साथ-साथ व्यूअर्स को कंटेस्टेंट के बीच हाथापाई देखने को मिल रही है। इस बार शो में रणवीर शौरी और सना मकबुल के बीच तकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में शो से एक वीडियो सामने आई है जिसमें रणवीर सना मकबुल के करैक्टर पर मजाक उड़ा रहे हैं और बिग बॉस के एक कंटेस्टेंट संग उनका नाम जोड़ रहे हैं।
बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss Season3) के घर मे रणवीर शौरी सना मकबुल के बोलने के तरीके की एक्टिंग करते हैं। ऐसे में वह कहते हैं की कैसे सना मकबुल ऐसे बात करती है अदनान शेख संग। वहीं बैठी कृतिका भी रणवीर की इस बात पर ब्लश-ब्लश कहती हुई नजर आती हैं। यह वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर रणवीर की काफी आलोचना हो रही है। एक यूजर ने वीडियो पर पोस्ट कर लिखा कि वह लगातार उसकी पीठ पीछे बातें कर रहा है और सना मकबुल (Sana Makbul) के बारे में बकवास कर रहा है। जबकि उसने हमेशा दूसरों के प्रति सम्मान बनाए रखा है, जब उसे भी इसका बदला दिया गया। लेकिन इस आदमी को हर समय उसके चरित्र के बारे में बात करना बंद कर देना चाहिए।
सिर्फ यही नहीं रणवीर पर सना के करैक्टर पर उंगली उठाने को लेकर भी काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। बात दें इससे पहले रणवीर और सना के बीच कैप्टन्सी टास्क को लेकर काफी हंगामा हुआ था। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सना सुल्तान, सना मकबुल, दीपक चौरसिया, विशाल पांडे, अरमान मलिक, लवकेश कटारिया और अदनान शेख नॉमिनेटेड हैं।
