Bigg Boss OTT Adnaan Shaikh Reveals Rape Case Against Armaan Malik: मशहूर यू-ट्यूबर अरमान मलिक बीते कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। अरमान मलिक के खिलाफ 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का केस दर्ज दर्ज है। हैरत की बात तो यह है कि इससे जुड़ी एफआईआर कॉपी भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसे लेकर अरमान मलिक (Armaan Malik) की जमकर थू-थू हुई थी। वहीं अब यू-ट्यूबर अरमान मलिक से जुड़ा ये मामला 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में घरवालों के सामने भी खुल चुका है। दरअसल, 'हेड ऑफ द हाउस टास्क' में अदनान शेख और अरमान मलिक का झगड़ा हो गया और इस दौरान दोनों ने एक-दूजे के कच्चे-चिट्ठे खोलने की कोशिश की।
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में अरमान मलिक (Armaan Malik) ने अदनान शेख पर तंज कसते हुए कहा, "बाल भी नहीं पाड़ सकता तू। सड़कों पर देखा है तुझे पिटते हुए। मैं बोलूं, लड़कियों को ले लेकर कहां जाता है।" उनके जवाब में अदनान शेख ने भी अरमान मलिक की पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अदनान ने कहा, "तू भी कुछ नहीं उखाड़ सकता। मैंने भी देखा है। 'मैं यहां से कूद जाऊंगा, मेरे पर ये केस हो गया है वो केस हो गया है।' मत बोल। पर्सनल चीजें बोलेगा तो मेरे पास भी बहुत चीजे हैं। तू बोल ना तेरे पर क्या लगा है।"
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में अदनान शेख द्वारा पोल खोलने के बाद भी अरमान मलिक (Armaan Malik) का एटीट्यूड अलग दिखाई दिया। अरमान मलिक ने जवाब दिया, "अरे सब पर लगता है, बाहर घूम रहा हूं ना।" अपनी इस बात को लेकर अरमान मलिक बुरी तरह ट्रोल हो गए। एक यूजर ने अरमान मलिक पर तंज कसते हुए लिखा, "ये इंसान किसी चीज के लायक नहीं है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "घटिया आदमी से और क्या उम्मीद कर सकते हैं।"
