Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul Age Shames Ranvir Shorey: ओटीटी के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में आए दिन कंटेस्टेंट्स गेम में आगे निकलने के लिए दांव-पेंच लगाते नजर आ रहे हैं। शो में इन दिनों कंटेस्टेंट्स कैप्टेंसी के लिए उलझते नजर आ रहे हैं। बीते दिन 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में देखने को मिला था कि कैप्टेंसी टास्क के चक्कर में सना मकबूल और एक्टर रणवीर शौरी बुरी तरह भिड़ गए। इतना ही नहीं, लड़ाई के बीच सना मकबूल ने रणवीर शौरी की उम्र को लेकर भी ताना मारा।
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में 'हेड ऑफ द हाउस टास्क' के दौरान विशाल पांडे ने स्टैंड लिया कि घर की कैप्टन सना मकबूल ही होनी चाहिए। लेकिन रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) इस बात से सहमत नहीं हुए और उन्होंने कहा कि किसी और को भी मौका मिलना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच रणवीर शौरी का बात करने का तरीका सना मकबूल को जरा भी पसंद नहीं आया, जिससे दोनों के बीच बहस हो गई। लड़ाई के बीच पहले रणवीर शौरी ने सना मकबूल पर तंज कसा कि 'नागिन' जैसी ये आंखें मुझे मत दिखाओ। उनकी बात का सना मकबूल ने भी करारा जवाब दिया। सना मकबूल ने रणवीर शौरी को ताना मारा और कहा, "बुड्ढे जैसी आंखें मुझे मत दिखाओ समझे ना, या तो अपने घर जाओ या मेंटल अस्पताल जाओ।"
कौन बना नया हेड ऑफ द हाउस?
बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में सना मकबूल (Sana Makbul) और रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) को तमाम झगड़ों के बाद भी कोई फायदा नहीं मिला। क्योंकि शो में हेड ऑफ द हाउस अरमान मलिक बने। कैप्टन बनने के बाद अरमान मलिक ने घर के दो सदस्यों को नॉमिनेट किया।
