BB OTT 3: अनिल कपूर ने स्टेज पर कराई विशाल पांडे और लव कटारिया की भिड़ंत, प्रोमो देख एल्विश ने किया कमेंट

Vishal Pandey And Love Kataria Enters On Bigg Boss OTT 3: जियो सिनेमा में धूम मचाने आ रहे 'बिग बॉस ओटीटी 3' का आगाज कुछ ही घंटों में होने वाला है। शो से जुड़ा एक और प्रोमो सामने आया है, जिसमें लव कटारिया और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर विशाल पांडे स्टेज पर दिखाई दिये।

Vishal Pandey And Love Kataria Enters On Bigg Boss OTT 3: ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाने आ रहे 'बिग बॉस ओटीटी 3' को शुरू होने में कुछ ही वक्त बाकी रह गया है। ऐसे में फैंस की धड़कनें भी तेज हो गई हैं। मेकर्स लगातार 'बिग बॉस ओटीटी 3' से जुड़े प्रोमो जारी कर लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में शो से जुड़ा एक और प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें स्टेज पर दो कंटेस्टेंट्स नजर आए और उनके बीच फॉलोअर्स को लेकर ही जंग छिड़ गई। 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) का ये प्रोमो देख सीजन 2 के विजेता रह चुके एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने भी कमेंट किया है।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) का ये प्रोमो देखते ही देखते चर्चा में आ गया। वीडियो में नजर आ रहे दोनों कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर विशाल पांडे और यू-ट्यूबर लव कटारिया (Love Kataria) हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि अनिल कपूर विशाल पांडे (Vishal Pandey) से पूछते हैं कि उनके फॉलोअर्स कितने हैं। इसपर वह बताते हैं कि 9 मिलियन। ऐसे में अनिल कपूर कहते हैं, "आपका एक कॉम्पिटीशन यहां बुलाता हूं।" तभी स्टेज पर लव कटारिया की एंट्री होती है।

End of Feed