LIVE
Bigg Boss OTT 3 Premier Live Updates: सना सुल्तान ने नजाकत के साथ शो में की एंट्री, कदम रखते ही मिल गई सुपर पावर
Bigg Boss OTT 3 Premier Live Updates: सना सुल्तान ने नजाकत के साथ शो में की एंट्री, कदम रखते ही मिल गई सुपर पावर
JUN 22, 2024 00:39 IST
Bigg Boss OTT 3 Premier Live Updates: एंट्री के साथ ही अनिल कपूर के लिए मांग का पिटारा ले आईं पॉलोमी दास
पॉलोमी दास ने बिग बॉस ओटीटी 3 में कदम रखने के साथ ही अपनी मांग का पिटारा भी खोल दिया। उन्होंने कहा कि मुझे रोज नॉनवेज चाहिए। इसके साथ ही अलग वॉशरूम चाहिए।
JUN 22, 2024 00:31 IST
Bigg Boss OTT 3 Live Updates: ग्लैमरस अंदाज से पॉलोमी दास ने लूटी लाइमलाइट
बिग बॉस ओटीटी 3 में एक्ट्रेस पॉलोमी दास की एंट्री हो गई है। उन्होंने वरुण धवन के गाने 'हाय गर्मी' पर डांस करते हुए शो में धमाकेदार एंट्री की।
JUN 22, 2024 00:15 IST
Bigg Boss OTT 3 Premier Live Updates: 15वां कंटेस्टेंट बनकर आए रैपर नेजी
'बिग बॉस ओटीटी' में कंटेस्टेंट नंबर 15 की एंट्री हो चुकी है। रैपर नेजी बतौर कंटेस्टेंट शो में पहुंचे हैं। उन्होंने खुद को जबरदस्त रैप किया ही, साथ ही अनिल कपूर को भी सिखाया।
JUN 21, 2024 23:51 IST
Bigg Boss Ott 3 Live premiere : यूट्यूबर अरमान ने बताई शो में आने की वजह
यूट्यूबर अरमान मलिक ने बताया शो में लोगों को सच्चाई दिखाने आया हूं। यूट्यूबर ने कहा कि लोगों को लगता है हम फेक हैं। मैंने दो बीवियां वीडियो बनाने के लिए रखी है।
JUN 21, 2024 23:47 IST
JUN 21, 2024 23:45 IST
JUN 21, 2024 23:34 IST
Bigg Boss OTT 3 Live Updates: जनता की जासूस बनेंगी सना सुल्तान
'बिग बॉस ओटीटी 3' में अनिल कपूर ने सना सुल्तान ने कहा कि उन्हें जनता का जासूस बनना पड़ेगा। उन्हें रोज बाहर की जानकारी मिलेगी।
JUN 21, 2024 23:25 IST
Bigg Boss OTT 3 Live Updates: सना सुल्तान बनीं 10वीं कंटेस्टेंट
'बिग बॉस ओटीटी 3' में सना सुल्तान की एंट्री हुई। उन्होंने 'पल्लो लटके' गाने पर डांस करते हुए एंट्री की। सना सुल्तान का अंदाज देख अनिल कपूर ने उनसे उर्दू भी सीखनी चाही।
JUN 21, 2024 23:11 IST
Bigg Boss OTT 3 Live Updates: लव कटारिया ने रणवीर शौरी को बताया 'फुटेज का भूखा'
'बिग बॉस ओटीटी 3' में रणवीर शौरी ने खाना खाकर अपनी प्लेट धुली और बिग बॉस को भी बताया। इसपर लव कटारिया ने उन्हें 'फुटेज का भूखा' बताया।
JUN 21, 2024 23:07 IST
Bigg Boss OTT 3 Live Updates: 'बिग बॉस ओटीटी 3' जीतने की ताकत रखते हैं साई केतन राव
मुनीषा खटवानी ने साई केतन राव का टैरो कार्ड पढ़ते हुए बताया कि वह शो जीत सकते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि इन्हें रणनीति के साथ खेलना होगा, जिससे ये आगे जा सकते हैं। अगर ये हर बात पर रिएक्शन देने की जरूरत नहीं है।
JUN 21, 2024 23:02 IST
Bigg Boss OTT 3 Live Updates: अनिल कपूर के शो में आईं टैरो कार्ड रीडर
'बिग बॉस ओटीटी 3' में टैरो कार्ड रीडर मुनीषा खटवानी ने कदम रखा है। वह शो में बतौर नौंवी कंटेस्टेंट नजर आईं। उन्होंने अनिल कपूर को देखकर कहा कि आपको लोगों पर भरोसा करने में देर होती है। वहीं साई केतन राव के बारे में मुनीषा ने कहा, "इनका राहू थोड़ा कमजोर है, जिससे उन्हें रिलेशनशिप के लिए झिझक होती है। आप परिवार से बहुत जुड़े हुए हैं, जो कि आपका भावनात्म प्वॉइंट हैं। आप मेहनत में बहुत यकीन करते हैं। आप अपनी जिंदगी में एक ही ऑप्शन के बारे में नहीं सोचते।"
JUN 21, 2024 22:56 IST
Bigg Boss OTT 3 Live Updates: 'बिग बॉस ओटीटी 3' के सेट पर रो पड़े साई केतन राव
'बिग बॉस ओटीटी 3' में साई केतन राव ने बताया कि उन्हें लोगों के सामने दिखाना पड़ता है कि वह ठीक हैं। उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में उनके साथ पिता नहीं थे। केवल मां और बहन ने ही उन्हें सपोर्ट किया।
JUN 21, 2024 22:50 IST
Bigg Boss OTT 3 Premier Live Updates: सई केतन राव ने हीरो की तरह की एंट्री
'इमली' एक्टर सई केतन राव ने हीरो की तरह 'बिग बॉस ओटीटी 3' में एंट्री की। उन्होंने कहा कि किसी ने मुझे कहा कि मैं हीरो हूं, किनी ने कहा कि मैं विलेन हूं। लेकिन असल में मैं क्या हूं, ये मैं बताने आ रहा हूं बिग बॉस के घर।
JUN 21, 2024 22:48 IST
Bigg Boss OTT 3 Live Updates: बेड के लिए रणवीर शौरी के पीछे पड़ीं शिवानी कुमारी
शिवानी कुमारी सिंगल बेड लेने के लिए रणवीर शौरी के पीछे पड़ गईं। हालांकि एक्टर ने कहा कि अगर बिग बॉस कहेंगे तो मैं दे दूंगा। इसपर उन्होंने कहा कि बिग बॉस की जुबान की वैल्यु है, मेरी नहीं। इसपर रणवीर शौरी ने जवाब दिया, 'ये बात आप जितनी जल्दी समझ जाएंगी, उतना अच्छा है।'
JUN 21, 2024 22:38 IST
Bigg Boss OTT 3 Live Updates: घर में झाड़ू लगाएंगे दीपक चौरसिया
'बिग बॉस ओटीटी 3' में शोभा डे ने दीपक चौरसिया से पूछा कि वह क्या ड्यूटी करने वाले हैं। इसपर उन्होंने कहा, "मैं झाड़ू लगा सकता हूं। मुझे खाना बनाने आता है।"
JUN 21, 2024 22:46 IST
Bigg Boss OTT 3 Live Updates: पत्रकार शोभा डे बनीं कंटेस्टेंट?
मशहूर पत्रकार शोभा डे ने भी 'बिग बॉस ओटीटी 3' में की है। उन्होंने आते ही दीपक चौरसिया से सवाल-जवाब करने शुरू कर दिये। हालांकि वह कंटेस्टेंट बनने नहीं, बल्कि दीपक चौरसिया का इंटरव्यू लेने आई थीं।
JUN 21, 2024 22:28 IST
Bigg Boss OTT 3 Premier Live Updates: एल्विश यादव का नाम लेने पर ट्रोल हुए लव कटारिया
'बिग बॉस ओटीटी 3' में एल्विश यादव का नाम बार-बार लेने पर लव कटारिया बुरी तरह ट्रोल हो गए। एक यूजर ने कहा, "क्या ये नेपोटिज्म नहीं है। जो बार-बार फेम के लिए एल्विश यादव का नाम ले रहा है।"
JUN 21, 2024 22:20 IST
Bigg Boss Ott 3: दीपक ने घर में आते ही लगाई लव की क्लास
दीपक चौरसिया ने घर में आते ही लव कटारिया पर निशाना साधा। दीपक ने लव से मैक्सटर्न को लेकर भी सवाल पूछा कि आप किसी को मारने गए थे। लव ने कहा वो बंदा हमें 6 महीने से परेशान कर रहा था। ऐसी चीजें होती रहती है।
JUN 21, 2024 22:14 IST
JUN 21, 2024 22:09 IST
Bigg Boss Ott 3: एल्विश यादव के दोस्त लव कटारिया ने ली धांसू एंट्री
एल्विश यादव के दोस्त और यूट्यूबर लव कटारिया ने शो में एंट्री ले ली है। लव ने कहा कि मुझे शो में एल्विश आर्मी सपोर्ट करेगी।
