वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 Promo: अनिल कपूर के शो में मसाला लगाएंगी चंद्रिका दीक्षित, वड़ा पाव खिलाकर जीतेंगी ट्रॉफी

Bigg Boss OTT 3 Chandrika Dixit To Enter As Contestants Promo Release: ओटीटी की दुनिया में दस्तक देने जा रहे 'बिग बॉस ओटीटी 3' की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। शो के लिए अभी तक कई कंटेस्टेंट्स कंफर्म हो चुके हैं। इसमें वड़ापाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित भी शामिल हैं।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' में नजर आएंगी चंद्रिका दीक्षित

Bigg Boss OTT 3 Chandrika Dixit To Enter As Contestants Promo Release: ओटीटी के सबसे चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है, क्योंकि इस बार शो सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करने वाले हैं। ऐसे में शो में नया तड़का देखने को मिल सकता है। अभी तक कई कंटेस्टेंट्स शो के लिए कंफर्म हो चुके हैं। इस लिस्ट में दिल्ली की मशहूर वड़ापाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित भी शामिल हैं। खास बात तो यह है कि उनसे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है।

चंद्रिका दीक्षित से जुड़े 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) का ये प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चंद्रिका दीक्षित वड़ा पाव छानती नजर आईं। वह वीडियो में कहती दिखीं, "जिंदगी में अपने काम को और परिवार को हमेशा पहले रखा और सवाल उठाने वालों को निशाने पर...। तो अपनी पर्सनालिटी को सबके सामने लाने के लिए मैं आ रही हूं बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में।"

'बिग बॉस ओटीटी 3' में चंद्रिका दीक्षित की एंट्री से बिल्कुल खुश नहीं हैं दर्शक

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में चंद्रिका दीक्षित की एंट्री से दर्शकों का माथा ही घूम गया है। उन्होंने मेकर्स को आड़े हाथों लिया, "बिग बॉस ओटीटी 3 पहले ही लगता है फ्लॉप होने की कगार पर है। एक तो होस्ट बदल दिया। ऊपर से ऐसे थके हुए कंटेस्टेंट्स। इससे अच्छा इस साल लाते ही नहीं सीजन 3।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "बिग बॉस ओटीटी 3 पानी में गया छपाक।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article