वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 Contestants: अनिल कपूर के शो में इन स्टार्स की धांसू एंट्री, एक-एक कर प्रोमो हुए जारी

Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट्स की ऑफिशियल लिस्ट अब जारी होती जा रही है। शो 21 जून से जियो सिनेमा पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें तमाम टीवी से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नजर आने वाले हैं। आइए यहां सामने आए अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।

Image

Bigg Boss OTT 3 Confirm Contestants List

Bigg Boss OTT 3 Official Contestants List: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के आधिकारिक कंटेस्टेंट्स की लिस्ट अब सामने आने लगी है। शो का प्रीमियल 21 जून से शुरू होने वाला है, इससे पहले अब जियो सिनेमा ने अपने आधिकारिक पेज पर कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया है। सबसे पहले तो इस साल की सोशल मीडिया की सबसे बड़ी इन्फ्लुएंसर्स में से एक बड़ा पाव गर्ल की एंट्री पक्की हो गई है। शो से उनके एंट्रो का प्रोमो भी अब सामने आ गया है। जिसमें वह एक नॉर्मल वड़ा पाव बेचने वाली लड़की से एक फेमल इन्फ्लुएंसर बनने तक के सफर के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। मेकर्स ने अपने आधिकारिक पेज पर भी चंद्रिका दीक्षित की एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि वह घर के अंदर मौजूद हैं।

सलमान खान इस बार के सीजन में नजर नहीं आने वाले हैं। वहीं अब उनकी जगह एक्टर अनिल कपूर ने ले ली है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रहा है। जियो सिनेमा पर बिग बॉस ओटीटी 3 को 21 जून को लॉन्च किया जाएगा जिसमें तमाम टीवी से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नजर आने वाले हैं। यहां इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article