Payal Malik Will Clear Image of Armaan Malik: अनिल कपूर के शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो बीवियों को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं। लोगों के साथ-साथ कई सेलेब्स ने उनकी दो शादियों पर यूट्यूबर को खरी खोटी सुनाई। सिर्फ यही नहीं अरमान के साथ उनकी दो पत्नियाँ पायल और कृतिका को भी लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। ऐसे में अपने हाल ही के वलॉग में पायल ने अरमान को छोड़ने का कारण बताया और यह भी बताया की ऐसा करने से अरमान का क्या फायदा होगा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर-
बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3 Season 3) से पायल मलिक पहले ही हफ्ते घर से बेघर हो गई थी। घर से बाहर आकार उन्होंने यह कुछ समय पहले ऐलान किया था की वह अरमान मलिक को छोड़ देंगी। हाल के वलोग में पायल मलिक (Payal Malik) ने बताया कि अरमान की गलती यह है की उन्होंने दो शादियाँ की है। यह गलती सुधारने के लिए मैं उन्हे छोड़ दूँगी शायद तब उनकी बिगड़ी छवि ठीक हो और मेरे बच्चे ट्रोलिंग से बच जाएं। इन्ही सब ट्रोलिंग और हेट के चलते मैंने अरमान को छोड़ने का फैसला किया है।
वलोग के आखरी में पायल ने यह भी बताया की उनका वलॉगिंग करने का मन नहीं करता और उन्हे डर है की जब बच्चे बड़े होंगे तो यह सब देखेंगे। बात दें की अरमान मलिक (Armaan Malik) ने पायल के बाद कृतिका से शादी की थी, जिसके लिए रिपोर्ट के चलते उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कराया था। पायल और कृतिका एक दूजे की बेस्टफ्रेंड थी लेकिन बाद में उन्होंने इस शादी को अपनाया।
