वेब सीरीज

भगवान के नाम का मजाक उड़ाना पड़ा Ajaz Khan को भारी, अब सरेआम मांग रहे हैं माफी

Ajaz Khan Apologies For Viral Narayan Remark On Lovekesh Kataria: बिग बॉस 4 फेम एजाज को भगवान का मजाक उड़ाना पड़ा भारी। एजाज ने लवकेश कटारिया को अपना नाम बदलकर 'नारायण' रख लेने को कहा था। अब वीडियो जारी कर बिग बॉस 4 फेम ने सभी से माफी मांगी है। आइए देखते हैं।

Image

Ajaz Khan Public Apology

Ajaz Khan Public Apology: बिग बॉस 7 फेम एजाज खान कुछ समज से लगातार सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। पहले एलविश यादव से उन्होंने पंगा लिया उसके बाद अभी हाल ही में लव कटारिया पर भी उन्होंने निशाना साधा था। लेकीन इसके लिए एजाज को नेटिज़न्स के गुस्से का सामना करना पड़ा क्योंकि उन्होंने बॉस ओटीटी 3 के प्रतियोगी लवकेश कटारिया को अपना नाम बदलकर 'नारायण' रख लेने को कहा था।

आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एजाज खान ने विशाल पांडे-अरमान मलिक के थप्पड़ कांड पर लवकेश कटारिया पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि लवकेश को अरमान के सामने विशाल की कृतिका मलिक वाली बात को नहीं बोलना चाहिए था। एजाज ने वीडियो में कहा था कि "घर का नारद मुनि हैं। नारायण नारायण! कटारिया अपना नाम बदल के नारायण रख दे।"

हालांकि एजाज के लव कटारिया पर किए गए इस कमेन्ट को नेटीजंस ने जमकर विरोध किया। जिसके बाद एजाज ने रविवार रात अपने एक्स हैंडल पर लोगों से माफ़ी मांगी। उन्होंने लिखा, "अगर मैंने "नारायण" वाले बयान से अपने हिंदू भाइयों और बहनों को ठेस पहुंचाई है, तो मैं दिल से माफ़ी मांगता हूं। यह जानबूझकर नहीं किया गया था, मैं हमेशा कहता हूं कि आप मेरा कुरान पढ़ें और मैं आपकी गीता पढ़ता हूं, जो स्पष्ट रूप से हिंदू धर्म के प्रति मेरे सम्मान को दर्शाता है और केवल इतना ही नहीं कि मैं हर धर्म का सम्मान करता हूं, जैसा कि मैं अपने धर्म का करता हूं।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article