वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: रणवीर सिंह की 'गली बॉय' के चक्कर में बिगड़ी नेजी की जिंदगी, गलत निगाह से देखते हैं अब लोग

Bigg Boss OTT 3 Naezy Life Affected Due To Ranveer Singh Gully Boy: 'बिग बॉस ओटीटी 3' में आए रैप किंग नेजी यानी नावेद शेख ने जाहिर किया कि रणवीर कपूर की 'गली बॉय' ने उनकी जिंदगी पर असर डाला है। क्योंकि लोगों ने मूवी के बाद उन्हें जज करना शुरू कर दिया।

Image

'गली बॉय' ने डाला नेजी की जिंदगी पर असर

Bigg Boss OTT 3 Naezy Life Affected Due To Ranveer Singh Gully Boy: ओटीटी के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का आगाज हो चुका है। शो में रणवीर शौरी से लेकर अरमान मलिक तक नजर आ रहे हैं। यहां तक कि पहले हफ्ते में घर से बेघर होने वालों के नाम भी सामने आ चुके हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में अक्सर कंटेस्टेंट्स अपनी जिंदगी से जुड़ी चीजें साझा करते दिखाई देते हैं। जहां चंद्रिका दीक्षित ने अपने वड़ा पाव कार्ट के बारे में बताया तो वहीं अरमान मलिक भी दोनों पत्नियों के साथ प्रेम कहानी साझा करते नजर आए। वहीं अब रैप किंग नेजी (Naezy) ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रणवीर सिंह की 'गली बॉय' ने उनकी जिंदगी पर उल्टा असर किया है।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के 25 जून के एपिसोड में नेजी (Naezy), पॉलोमी दास, साई केतन राव और सना सुल्तान खान के साथ अपनी जिंदगी के बारे में चर्चा करते नजर आए। पॉलोमी ने नेजी से 'गली बॉय' के बारे में पूछा। ऐसे में नेजी ने उन्हें बताया कि जोया अख्तर ने उनका पहला रैप सॉन्ग 'आफत' देखा और इससे प्रेरित होकर फिल्म बनाने का फैसला किया। नेजी ने कहा कि 'गली बॉय' हिप-हॉप कल्चर पर आधारित है। लेकिन मूवी की रिलीज के बाद मेरी जिंदगी में बदलाव आया। लोग मुझे मूवी देखने के बाद जज करने लगे, क्योंकि फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार गरीब दिखाया गया है। साथ ही वह 'गली बॉय' में एक साथ दो महिलाओं को डेट करता है।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के नेजी (Naezy) ने साफ किया कि 'गली बॉय' में जैसा दिखाया गया है, वैसा उनकी जिंदगी में कुछ नहीं हुआ है। लेकिन मुझे बार-बार लोगों को सफाई देनी पड़ी, जिससे वे मुझे जज न करें।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article