वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 से चार दिन में कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता, घरवालों की साजिश ने बनाया शिकार

Bigg Boss OTT 3 First Elimination: बिग बॉस ने अपना गेम खेलते हुए घर की जासूस सना सुल्तान को दो कन्टेस्टन्ट को नॉमिनेट करने के लिए कहा था। जिसके बाद शिवानी कुमारी और नीरज गोयत को नॉमिनेट किया गया। अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि हफ्ते के बीच में एक कन्टेस्टन्ट शो से बाहर हो गया है।

Image

Bigg Boss OTT 3 First Elimination

Bigg Boss OTT 3 First Elimination: बिग बॉस ओटीटी 3 का आगाज हो चुका है। अनिल कपूर का यह शो प्रीमियर से ही दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। घर में अब तक कन्टेस्टन्ट को 4 दिन हो गए हैं और इस चार दिन में घरवालों के बीच आपस में काफी बहस और झगड़े होने लगे हैं। इसी के बीच बीते एपिसोड में एमिमिनेशन का टास्क भी देखा गया, जहां घरवालों ने एक दूसरे को नॉमिनेट कर अपनी भड़ास निकाली है। हालांकि बिग बॉस ने अपना गेम खेलते हुए घर की जासूस सना सुल्तान को दो कन्टेस्टन्ट को नॉमिनेट करने के लिए कहा, जिसके बाद शिवानी कुमारी और नीरज गोयत को नॉमिनेट किया गया। अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि हफ्ते के बीच में एक कन्टेस्टन्ट शो से बाहर हो गया है। आइए रिपोर्ट देखते हैं।

एक्स पर द खबरी की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक नीरज गोयत को शो से बाहर कर दिया गया है और शिवानी कुमारी सेफ हैं। बता दें कि वोटिंग लाइन खुली होने के बावजूद बिग बॉस ने घरवालों को ये जिम्मेदारी दी की वह नीरज और शिवानी को वोट करेंगे और उसी हिसाब से एलिमिनेशन होगा। अब घरवालों के वोट के अनुसार जो घर से बाहर हुए हैं वह हैं नीरज गोयत। बता दें कि नीरज गोयत बॉक्सर हैं।

इस बीच यह भी जान लीजिए की नीरज के बाद घर में रणवीर शौरी, लवकेश कटारिया, दीपक चौरसिया, सना मकबूल, शिवानी कुमारी, विशाल पांडे, अरमान मलिक, पायल मलिक, कृतिका मलिक, साई केतन राव, सना सुल्तान खान, मुनीषा खटवानी, नैजी, पौलोमी दास और चंद्रिका दीक्षित हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article