वेब सीरीज

Exclusive: BB OTT 3 में फिनाले से पहले नेजी को मिला फुल सपोर्ट, विनर बनाने के लिए पड़ोसियों ने अपनाया पैंतरा

Bigg Boss OTT 3 Naezy Neighbours Put Posters For Him Everywhere: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में नेजी धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहे हैं। या कह सकते हैं कि वह टॉप 5 फाइनलिस्ट में आ चुके हैं। उनके सपोर्ट में अब नेजी के पड़ोसियों ने भी जी-जान लगा दी है।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' में फिनाले से पहले नेजी को मिला फुल सपोर्ट

Bigg Boss OTT 3 Naezy Neighbours Put Posters For Him Everywhere: ओटीटी के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाया हुआ है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के फिनाले में केवल 2 ही दिन बाकी रह गए हैं, और मेकर्स को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स भी मिल चुके हैं। इस लिस्ट में कृतिका मलिक, साई केतन राव, सना मकबूल, नेजी और रणवीर शौरी शामिल हैं। वहीं नेजी को टॉप 5 में पाकर उनके फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है। इतना ही नहीं, नेजी (Naezy) के पड़ोसियों ने उन्हें सपोर्ट करने के लिए जी-जान लगा दी है, मानो वे नेजी को जीत दिलाकर ही मानेंगे।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के फिनाले की एक्साइटमेंट के बीच टाइम्स नाउ/टेली टॉक मुंबई में नेजी (Naezy) की सोसायटी में भी पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों के बीच अलग ही माहौल देखा। बताया जा रहा है कि नेजी की सोसायटी में चारों ओर पोस्टर लगे हुए हैं, जिसपर लिखा था, "नेजी-द बा को वोट करें।" पड़ोस में लगे पोस्टर्स को देखकर कहा जा सकता है कि नेजी को लोगों से फुल सपोर्ट मिल रहा है और वह 'बिग बॉस ओटीटी 3' में आगे तक जा सकते हैं। बता दें कि अपने नए घर में आने से पहले नेजी चॉल में रहते थे।

'बिग बॉस ओटीटी 3' में नेजी को जिताना चाहते हैं मेकर्स?

बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से बाहर आईं पॉलोमी दास ने बताया था कि शो का विजेता नेजी (Naezy) ही बनने वाला है। उनका कहना था कि जल्द ही लवकेश कटारिया को भी बाहर निकाल दिया जाएगा। हैरत की बात तो यह है कि उनकी बातें कहीं न कहीं सच होती नजर आ रही हैं, क्योंकि फिनाले से दो दिन पहले लवकेश कटारिया को मेकर्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि अब देखना ये होगा कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' में कौन विजेता बनता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article