वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 Finale: ट्रॉफी के करीब आकर भी विजेता नहीं बने नेजी, हार देख पसीज गया फैंस का दिल

Fans Reaction On Bigg Boss OTT 3 Naezy Second Position: ओटीटी के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में जहां सना मकबूल को विजेता घोषित किया गया तो वहीं मशहूर रैपर नेजी फर्स्ट रनरअप बने। हालांकि नेजी के विजेता न बनने पर उनके फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' में नेजी के हाथ से निकली ट्रॉफी

Fans Reaction On Bigg Boss OTT 3 Naezy Second Position: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का आज फिनाले था, जिसमें कंटेस्टेंट्स ने अपनी किस्मत आजमाई। कृतिका मलिक, नेजी, सना मकबूल, रणवीर शौरी और साई केतन राव फिनाले तक पहुंचे, लेकिन सभी को मात देते हुए सना मकबूल ने ट्रॉफी उठाई। 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में सना मकबूल ने टॉप 2 में आकर नेजी को मात दी और ट्रॉफी अपने नाम की। हालांकि जहां सना मकबूल की जीत से उनके फैंस खुशी मना रहे हैं तो वहीं नेजी (Naezy) यानी नावेद शेख के फैंस में मायूसी छा गई। वे नेजी के रनरअप बनने पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।

नेजी (Naezy) के 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) न जीतने पर फैंस का दिल टूट गया। एक यूजर ने लिखा, "नेजी इस बात को पहले से ही जानता था कि वो ट्रॉफी नहीं जीतने वाला। रनरअप बनने पर बधाई हो नेजी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये पोस्ट नेजी की सराहना के लिए। मैं बस ये कहना चाहती हूं कि आप बेस्ट हो। आपके कहे शब्द बहुत ही मूल्यवान हैं। तुम्हारे अंदर संभावना है और तुम्हें बस एक ही चीज करना है। वो है अपने लक्ष्य पर ध्यान देना, बाकी सब ऊपरवाले के हाथ में है।"

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में नेजी (Naezy) के सपोर्ट में तीसरे यूजर ने लिखा, "मेरी नजर में विजेता सिर्फ नेजी है। बंदा दिल का बहुत साफ है।" चौथे यूजर ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' को फिक्स बताया और कहा, "नेजी तुमने बहुत अच्छा खेला। कोई बात नहीं फिक्स शो है और फिक्स विजेता है। मुझे तुम्हारे ऊपर गर्व है। मचा डालो बाहर आकर।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article