Bigg Boss OTT 3 के मेकर्स ने टीवी के इस हैंडसम हंक को किया अप्रोच, यहाँ जानिए एक्टर का नाम

Bigg Boss OTT 3 Makers Approched Ashish Sharma: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को लेकर खबर आ रही है की मेकर्स ने टीवी एक्ट्रेस सनाया ईरानी संग काम कर चुके एक्टर को अप्रोच किया है। आखिर वह टीवी एक्टर कौन हैं जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Bigg Boss OTT 3 Makers Approched Ashish Sharma: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। शो के मेकर्स सीजन 3 के साथ ओटीटी पर वापसी जल्द करने वाले हैं ऐसे में कंटेस्टेंट की तलाश अब भी जा रही है। अभी तक कई टीवी से लेकर बॉलीवुड सितारों के नाम शो में हिस्सा लेने के लिए सामने आएं हैं, जिसपर मेकर्स की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। हाल ही में खबर आई है की मेकर्स ने टीवी एक्ट्रेस सनाया ईरानी के साथ काम कर चुके एक्टर को अप्रोच किया है जो अपने समय में काफी मशहूर थे।

Bigg Boss OTT 3 Makers Approched Ashish Sharma

रिपोर्ट्स की माने तो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के मेकर्स ने टीवी एक्टर आशीष शर्मा (Ashish Sharma) को शो में हिस्सा लेने के लिए ऑफर भेजा है। आशीष ने सीरियल रंगरसिया में सनाया ईरानी संग काम किया है, इसके अलावा उन्होंने सिया के राम, बेइंतेहान, चन्द्रगुप्त मौर्य जैसे कई शोज में काम किया है। उन्ही एक्टिंग के लोग आज भी कायल है उन्हे परदे पर फिर एक बार देखना काफी मजेदार होगा। काफी समय से एक्टर ने टीवी की दुनिया से दूरी बनाई हुई थी लेकिन लगता है उन्हे इस बार ओटीटी पर देखा जा सकता है।

End of Feed