Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 जून 21 को दर्शकों के बीच दस्तक दे चुका है, ऐसे में अब सभी को मनोरंजन का डबल डोज मिलेगा। शो में यूट्यूबर एल्विस यादव के दोस्त लवकेश कटारिया भी नजर आ रहे हैं जो खुद भी प्रोफेशन से एक यूट्यूबर है। शो में लव का अंदाजा देख उन्हे लोगों ने एल्विश की कॉपी बता दिया। हाल ही में सोशल मीडिया पर लव से जुड़ी एक क्लिप सामने आई है जिसमें वह एल्विस के नाम पर शो ऑफ करने में लगे हुए हैं अन्य कंटेस्टेंट के आगे।
बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के घर में अरमान मलिक रणवीर शौरी के आगे एल्विश यादव (Elvish Yadav) की पॉपुलैरटी को लेकर बातचीत कर रहे होते हैं की कैसे उनके आने पर चक्का जाम हो जाता है सड़कों पर। इसी बीच लवकेश कटारिया (lovekesh Kataria) हर बार की तरह फिर एल्विश यादव के नाम से शो ऑफ करते हैं। वह कहते हैं कि जब एल्विश बिग बॉस में थे तो मैंने अकेले लाखों करोड़ों लोगों का मीटअप रखा था। सिर्फ यही जनता ने उनपर काफी प्यार भी लुटाया था। ऐसे में यह बात सुन दर्शकों के मन में कई सवाले उठे।
एक यूजर ने सोशल मीडिया पर उनके लिए लिखा कि नॉर्मल अपने गेम खेलते हुए बार-बार बोलने से बेवकूफ ही दिखता है ये। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि एक जोकर दूसरे जोकर का उदाहरण दे रहा है। ऐसे में सभी का मानना है की एल्विश के नाम से लवकेश जनता का प्यार बटोरने में लगे हुए हैं।
