वेब सीरीज

BB OTT 3: अरमान मलिक पर फूटा सनी आर्या की पत्नी का गुस्सा, मेकर्स को भी लताड़ते हुए बोलीं- क्या दिखाना चाहते हो

Sunny Arya Wife Deepika Arya Bashed Armaan Malik And Bigg Boss OTT 3 Makers: 'बिग बॉस ओटीटी 3' में अरमान मलिक ने अपनी दोनों ही पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ एंट्री की। इसे लेकर अभी तक कई सितारे आपत्ति जता चुके हैं। वहीं अब सनी आर्या की पत्नी दीपिका आर्या ने भी इसपर सवाल किया है।

Image

अरमान मलिक पर भड़कीं दीपिका आर्या

Sunny Arya Wife Deepika Arya Bashed Armaan Malik And Bigg Boss OTT 3 Makers: ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने वाले 'बिग बॉस ओटीटी 3' का आगाज 21 जून को हो चुका है। शो से जल्द ही एक कंटेस्टेंट की छुट्टी भी होने वाली है, क्योंकि शो में नॉमिनेशन प्रक्रिया की जा चुकी है। यूं तो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में ऐसे कई सितारों की एंट्री हुई है जो किसी न किसी विवाद में फंसे रहे हैं। लेकिन इन दिनों सबसे ज्यादा अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, देवोलीना भट्टाचार्जी सहित कई सितारों ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT) में अरमान मलिक और उनकी पत्नियों की एंट्री पर सवाल खड़ा किया है। वहीं अब 'बिग बॉस 17' फेम सनी आर्या की पत्नी दीपिका आर्या ने अरमान मलिक को लताड़ लगाई है।

सनी आर्या की पत्नी दीपिका आर्या (Deepika Arya) ने अरमान मलिक के साथ-साथ 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT मेकर्स को भी आड़े हाथों लिया। दीपिका आर्या ने अरमान मलिक पर तंज कसते हुए कहा, "पहले लोग गर्व करते थे कि बेटा मेडल लेकर आया है। लेकिन अब किस बात पर गर्व करेंगे कि भाई हमारे बेटे ने दो औरतों को धोखा नहीं दिया। बाहर अफेयर नहीं चलाया। बाहर अफेयर चलाया, घर में बीवी रखी और दोनों को एक कर दिया। दोनों से शादी कर ली।"

दीपिका आर्या (Deepika Arya) ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, "भाई मुझे तो समझ नहीं आ रहा है कि हम 'बिग बॉस ओटीटी 3' में देख क्या रहे हैं। भाई बंदा दो बीवियों की एंट्री करवाता है। लोग हंसते हैं कि यहां हम एक को नहीं संभाल पा रहे, तुम दो को लेकर आए। ये इसपर कहता है कि लोग बाहर अफेयर चलाते हैं। मर्द ऐसे हैं जो एक को घर पर रखते हैं और एक को बाहर। वो पाप करते हैं, मैंने तो दोनों बीवियों को साथ रखा है।"

दीपिका आर्या (Deepika Arya) ने पायल मलिक से हमदर्दी जताई। उन्होंने कहा, "पायल की शक्ल पर साफ दिख रहा है कि उसके पास कोई चारा नहीं था। उसके पास एक बेटा था और उसका पति उसकी दोस्त से शादी कर चुका था तो समझौता कर लिया। बहुत सारी औरतें हैं जो दिल पर पत्थर रख लेती हैं और समझौता कर लेती हैं।" दीपिका ने बिग बॉस को लताड़ते हुए आगे कहा, "आप इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर इनकी एंट्री कराकर क्या साबित करना चाहते हो। अब हम बच्चों को क्या दिखाएं कि धोखा मत देना। दो शादियां कर लेना।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article