Aamir Khan's Reaction on Son Junaid Khan's Debut: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) का डेब्यू बीते काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। जुनैद खान को लेकर खबरें सामने आ रही थीं कि वह जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इसके बाद अब जुनैद खान ने आखिरकार अपना डेब्यू कर लिया है। फिल्म महाराज (Maharaj) को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है। मूवी की रिलीज से पहले काफी विवाद भी हुआ है। फिल्म पर कई लोगों ने धार्मिक भावनाओं के आहत करने का भी आरोप लगा था। इसी के साथ ही गुजरात हाईकोर्ट ने फिल्म पर स्टे भी लगा दिया था।
हालांकि मूवी को आखिरकार रिलीज कर दिया गया और इसे सोशल मीडिया पर भी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। अब एक्टर आमिर खान ने भी बेटे के डेब्यू पर रिएक्ट किया है। आइए यहां उसपर एक नजर डालते हैं।
बेटे के डेब्यू पर क्या बोले आमिर खान?
एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में, जुनैद खान ने अपने पिता आमिर खान के बारे में बात करते हुए कहा कि सुपरस्टार ने कुछ महीने पहले महाराज देखी थी। महाराज पर आमिर के रिएक्शन को लेकर जुनैद ने खुलासा किया कि उनके पिता को यह फिल्म 'पसंद' आई थी। जुनैद खान ने यह भी बताया कि उन्हें अपने पिता आमिर खान से कैसे फीडबैक मिलता है। उन्होंने आगे कहा, 'वह आम तौर पर हमें वह करने देते हैं जो हम करना चाहते हैं, जब तक कि हम कुछ स्पेशल राय नहीं मांगते, फिर तब वह सलाह देते हैं।'
