Bigg Boss OTT 3 से निकलते ही अपने जिगरी दोस्तों से मिले लवकेश कटारिया, चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान लिये दिये पोज

Lovekesh Kataria Meets Vishal Pandey After Bigg Boss OTT 3 Eviction: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' से लवकेश कटारिया का पत्ता कट चुका है। शो से बाहर आते ही लवकेश कटारिया ने विशाल पांडे और मुनीषा खटवानी से मुलाकात की। इससे जुड़ी उनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

Lovekesh Kataria Meets Vishal Pandey After Bigg Boss OTT 3 Eviction: ओटीटी के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के फिनाले में अब बस एक ही दिन बाकी रह गया है, जिसके लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं। लेकिन फिनाले से पहले ही मेकर्स ने अरमान मलिक और लवकेश कटारिया को 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से बाहर का रास्ता दिखाया। जहां अरमान मलिक के एविक्ट होने पर लोग खुश थे तो वहीं लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) के एविक्शन पर दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की। लेकिन 'बिग बॉस ओटीटी 3' से बाहर आने के बाद लवकेश कटारिया ने खुशी-खुशी अपने जिगरी दोस्तों से मुलाकात की।

लवकेश कटारिया ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' से बाहर आते ही की दोस्तों से मुलाकात

End of Feed