वेब सीरीज

BB OTT 3: Lovekesh Kataria के इविक्शन से खुश नहीं सनी आर्य की पत्नी दीपिका, कहा 'ये बहुत गलत है'...

Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 से कल घर में अरमान मलिक के साथ-साथ लवकेश कटारिया भी बेघर ही गए। ऐसे में बिग बॉस सके इस फैसले पर सनी आर्य की पत्नी दीपिका ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लवकेश को सपोर्ट कर रही हैं।

Image

Bigg Boss OTT 3:

Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस ओटीटी 3 को इन दिनों काफी ज्यादा हेट मिल रहा है दर्शकों द्वारा। कल घरवालों ने आपसी सहमति से लवकेश कटारिया को शो से बाहर निकाल दिया। इससे पहले अरमान मलिक कम वोटस के कारण बाहर हुए थे। यह देख लोगों का गुस्सा शो के मेकर्स के लिए सातवें आसमान पर चढ़ गया। इसी लिस्ट में बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रह चुके सनी आर्या की पत्नी दीपिका का भी है। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दीपिका ने लवकेश सपोर्ट में तारीफ़ों के पुल बांधे और इविक्शन को गलत ठहराया।

यूट्यूबर दीपिका आर्या (Deepika Arya) बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) से लवकेश कटारिया को काफी लंबे समय से सपोर्ट कर रही थीं। ऐसे में कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन ने उनको निराश कर दिया जिसके चलते उन्होंने सरेआम मेकर्स की धज्जियां उड़ाई। वीडियो शेयर कर वह कहती हैं कि सभी ने आखरी तक बिग बॉस देखा क्यूंकी एल्विश यादव के फैंस बहु लवकेश (Lovekesh Kataria) को जीतता देखना चाहते हैं। ऐसे में मेकर्स ने आखरी हफ्ते में लव को नॉमिनेट किया जबकी घर के अंदर अयोग्य लोग पहले से मौजूद है। जिन्होंने पूरे शो में कुछ नहीं किया उनको भी टॉप 5 में रखा गया है।

वह आगे कहती हैं कि मैं यह नहीं कह रही टॉप 5 में सभी लोग खराब है लेकिन कुछ हैं जो कटारिया के जगह पर फिनाले में जाने के हकदार नहीं हैं। इसी के साथ इन दिनों लवकेश के फैंस मेकर्स को काफी ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं। बात दें टॉप 5 में अब कृतिका मलिक, रणवीर शौरी, सना मकबुल, सई केतन राव और नेजी शामिल है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article