Lovekesh Kataria Meets Vishal Pandey After Bigg Boss OTT 3 Eviction: ओटीटी के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के फिनाले में अब बस एक ही दिन बाकी रह गया है, जिसके लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं। लेकिन फिनाले से पहले ही मेकर्स ने अरमान मलिक और लवकेश कटारिया को 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से बाहर का रास्ता दिखाया। जहां अरमान मलिक के एविक्ट होने पर लोग खुश थे तो वहीं लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) के एविक्शन पर दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की। लेकिन 'बिग बॉस ओटीटी 3' से बाहर आने के बाद लवकेश कटारिया ने खुशी-खुशी अपने जिगरी दोस्तों से मुलाकात की।
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से बाहर आने के बाद लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) ने जिगरी यार विशाल पांडे (Vishal Pandey) और मुनीषा खटवानी संग मुलाकात की। लवकेश कटारिया ने इससे जुड़ी तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा की हैं। फोटो में दोनों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई। लवकेश कटारिया ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "दिल तो जीत के आए।" 'बिग बॉस ओटीटी 3' के एविक्शन के बाद विशाल पांडे और लवकेश कटारिया को साथ देख फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बहुत ही गलत फैसला था। दोनों ही फिनाले के लायक थे।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आप दोनों फिनाले में मत जाना, क्योंकि टॉप 2 आप लोग थे और हम लोग भी नहीं चाहते कि आप लोग जाओ।"
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) कंटेस्टेंट लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) और विशाल पांडे (Vishal Pandey) संग मुनीषा खटवानी ने भी फोटो शेयर की। इस फोटो को शेयर करते हुए मुनीषा ने लिखा, "सच्चा बॉन्ड जिसे मैंने घर में बनाया था।" बता दें कि शो में तीनों की बॉन्डिंग काफी जबरदस्त थी। यहां तक कि एक बार लवकेश कटारिया ने मुनीषा खटवानी को एविक्शन से भी बचाया था।
